मानेसर कॉलेज के निर्माण को लेकर सीएम से की बात: मनीष
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि मानेसर गांव में गर्ल्स कॉलेज की इमारत बनाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहरलाल से बात की गई है।
जागरण संवाददाता, मानेसर: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि मानेसर गांव में गर्ल्स कॉलेज की इमारत बनाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहरलाल से बात की गई है। जल्द ही सभी अड़चनों को दूर कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। मनीष यादव सोमवार को गांव मानेसर में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में गठबंधन की सरकार बहुत अच्छे तरीके से चल रही है और पूरे पांच साल ऐसे ही चलेगी। भाजपा का कार्य जनता की सेवा करना है। किसी भी समस्या को लेकर ग्रामीण उनसे मिल सकते हैं।
दिल्ली चुनाव पर मनीष यादव ने कहा कि मैंने अपने राजनीतिक जीवन में पहली बार ऐसा देखा कि भाजपा को रोकने के लिए देश की सभी पार्टियां एक हो गईं। इस दौरान महेश यादव जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा, मानेसर मंडलाध्यक्ष अजीत यादव, यशपाल राघव, प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा डॉ धर्मेंद्र यादव, अभिमन्यु यादव, रामफल, सुभाष, अशोक, देवेंद्र, विनोद, कृष्ण यादव, राजबीर, जयलाल, सम्राट, धर्मबीर समेत काफी लोग मौजूद रहे।