विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादी के 3 महीने बाद खौफनाक अंत: गुरुग्राम में पत्नी की हत्या कर बाथरूम में छिपाया शव, प्रेमिका संग पति गिरफ्तार

Published: Sun, 05 Jul 2026 07:38 PM (IST)

मानेसर क्राइम ब्रांच ने पत्नी मधु की हत्या कर शव बाथरूम में छिपाने के आरोप में पति अंकित और उसकी ...और पढ़ें

पत्नी की हत्या कर शव बाथरूम में छिपाने वाला पति व उसकी प्रेमिका गिरफ्तार।

पत्नी की हत्या कर शव बाथरूम में छिपाने वाला पति व उसकी प्रेमिका गिरफ्तार।

HighLights

  1. पति अंकित और प्रेमिका रजनी देवी गिरफ्तार।

  2. शादी के तीन महीने बाद की थी हत्या।

  3. शव बाथरूम में छिपाकर नेपाल भागे थे।

जागरण संवाददाता, मानेसर। शादी के तीन महीने बाद साजिश रचकर 21 मई को पत्नी की गोली मारकर हत्या करने और फिर उसके शव को बाथरूम में छिपाने के मामले में आरोपित पति और उसकी प्रेमिका को मानेसर क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को शनिवार रात मानेसर के पास से पकड़ा गया। हत्या के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे।

पुलिस के अनुसार आरोपितों की पहचान मानेसर निवासी अंकित और झज्जर के गांव औरंगाबाद निवासी रजनी देवी के रूप में की गई। दोनों को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान इनसे घटना के बारे में पूछताछ की जाएगी।

महिला का शव पीजी के कमरे के बाथरूम से बरामद

बता दें कि मानेसर पुलिस ने महिला मधु के स्वजन की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। 22 मई को महिला का शव पीजी के कमरे के बाथरूम से बरामद किया गया था। मधु रेवाड़ी के हंसाका गांव की रहने वाली थी। इसकी शादी 19 फरवरी को मानेसर गांव निवासी अंकित भगत के साथ की गई थी।

मायकेवालों ने ससुराल के लोगों पर प्रताड़ित करने और पति पर ही मधु की हत्या का आरोप लगाया था। वारदात के बाद से ही आरोपित फरार चल रहा था। मानेसर क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच करते हुए दो आरोपितों को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपित अंकित व रजनी का पिछले तीन साल अफेयर चल रहा था।

दोनों उसे बाथरूम में बंद कर फरार हो गए

रजनी पिछले काफी समय से मानेसर में किराये पर रह रही थी। अंकित 21 मई को साजिश के तहत अपनी पत्नी मधु को रजनी के किराए के कमरे पर ले गया। वहां पर मधु की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों उसे बाथरूम में बंद कर फरार हो गए।

हत्या की वारदात में इस्तेामाल किया गया हथियार आरोपित दो महीने पहले ही उत्तर प्रदेश से लेकर आया था। वारदात के बाद अंकित व रजनी हरिद्वार चले गए और वहां से नेपाल भाग गए। ये दोनों 30 जून को ही भारत वापस लौटे थे और मानेसर क्षेत्र में रह रहे थे। इसी दौरान इन्हें पकड़ लिया गया।

यह भी पढ़ें- हरियाणा से पश्चिमी यूपी तक जुड़ें हैं भ्रूण लिंग जांच के तार, एजेंटों के माध्यम से चल रहा अवैध कारोबार