विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब पौधों के लिए किराये पर निर्भर नहीं रहेगा मानेसर नगर निगम, अपनी नर्सरी बनाने की तैयारी शुरू

Published: Sat, 29 Aug 2026 04:58 PM (GMT+05:30)

मानेसर नगर निगम अपनी खुद की नर्सरी स्थापित करेगा, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे निगम को ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. मानेसर नगर निगम अपनी खुद की नर्सरी स्थापित करने की तैयारी में।

  2. टेंडर प्रक्रिया शुरू, एजेंसी को रखरखाव का कार्य सौंपा जाएगा।

  3. सरकारी कार्यक्रमों और पौधारोपण के लिए पौधे तैयार होंगे।

जागरण संवाददाता, मानेसर (गुरुग्राम)। मानेसर नगर निगम द्वारा अपनी नर्सरी तैयार की जाएगी। इसके लिए नगर निगम द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अपनी नर्सरी बनाकर इसमें नई किस्मों के पौधे तैयार करने की योजना पर नगर निगम द्वारा कार्य किया जा रहा है।

इसके साथ ही अगले एक साल तक इस नर्सरी के रखरखाव का कार्य भी एजेंसी को सौंपा जाएगा। नगर निगम मानेसर की हार्टिकल्चर शाखा द्वारा यह कार्य कराया जाएगा। सरकारी कार्यक्रमों में सुंदरता के लिए लगाए जाने वाले पौधे भी इसी नर्सरी में तैयार कराए जाएंगे।

निगम ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया 

मानेसर नगर निगम द्वारा अभी इन कार्यक्रमों के लिए किराए पर पौधे मंगवाए जा रहे थे। इसके अलावा अगर कहीं पौधारोपण करना होता है तो खरीदने पड़ रहे हैं। अपनी नर्सरी तैयार होने के बाद नगर निगम का यह खर्च बच जाएगा। नर्सरी के लिए नगर निगम द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है।

इस कार्य पर नगर निगम करीब साढ़े नौ लाख रुपये खर्च करेगा। इसके लिए जमीन चिह्नित की जा चुकी है। इस नर्सरी में पौधे तैयार करने के साथ दूसरे निकायों को भी बेचने की योजना है। नगर निगम के एक्सईएन निजेश का कहना है टेंडर प्रक्रिया जारी है। जल्द ही एजेंसी को कार्य सौंप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- मेरठ में उगेगा इजरायल का 'माया' आम, हाईटेक नर्सरी में रोपी गई इस रंगीन वैरायटी की क्या है खसियत? 

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में गन्ना किसानों की राह होगी आसान, आधुनिक नर्सरी में तैयार होंगे पांच लाख पौधे