विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम नगर निगम की कार्रवाई जारी, टीम ने अवैध आरएमसी प्लांट को किया ध्वस्त

Published: Thu, 10 Sep 2026 06:30 PM (IST)

मानेसर नगर निगम की प्रवर्तन शाखा ने गांव नवादा में अवैध रूप से चल रहे एसके आरएमसी प्लांट को ध्वस्त ...और पढ़ें

रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांट के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ध्वस्त कर दिया।

रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांट के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ध्वस्त कर दिया।

HighLights

  1. मानेसर निगम ने अवैध एसके आरएमसी प्लांट ध्वस्त किया।

  2. गांव नवादा में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण हटाया गया।

  3. अवैध व्यापारिक गतिविधियों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी।

जागरण संवाददाता, मानेसर। नगर निगम मानेसर की प्रवर्तन शाखा ने गुरुवार को अवैध रूप से चल रहे रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांट के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ध्वस्त कर दिया। निगम की प्रवर्तन शाखा ने गांव नवादा स्थित एसके आरएमसी प्लांट पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया।

इस प्लांट को बंद करने के लिए नगर निगम की ओर से आदेश जारी किए गए थे, परंतु संचालक ने इसे बंद नहीं किया। यह अभियान ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ विकास शर्मा के नेतृत्व में चलाया गया। कार्रवाई में एसडीओ शशिकांत, जेई दिपेश, देवेंद्र, मंदीप, टेक्निकल सुपरवाइजर धीरज सहित निगम की प्रवर्तन शाखा के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

प्लांट की मशीनरी और अवैध ढांचे को ध्वस्त कर दिया

स्थानीय पुलिस सुरक्षा के बीच टीम ने मौके पर पहुंचकर प्लांट की मशीनरी और अवैध ढांचे को ध्वस्त कर दिया। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने कहा कि अवैध रूप से व्यापारिक गतिविधियां करना गंभीर कानूनी अपराध है। ऐसे मामलों में केवल प्लांट ध्वस्त ही नहीं किया जाएगा, बल्कि संचालक के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

आवश्यक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू

उन्होंने कहा कि संबंधित प्लांट संचालक के खिलाफ आवश्यक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने निगम क्षेत्र के सभी आरएमसी प्लांट संचालकों से कहा कि जिनके पास वैध लाइसेंस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज हैं, वे उन्हें तत्काल निगम कार्यालय में प्रस्तुत करें। बिना वैध अनुमति संचालित किसी भी प्लांट को चलने नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में 10 साल पुराने केस में बिल्डर पिता-पुत्र को राहत, मिली नियमित जमानत