विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मानेसर नगर निगम की बड़ी पहल, फाजलवास गांव में 9.74 करोड़ से बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम

Published: Fri, 02 Oct 2026 10:31 AM (IST)

मानेसर नगर निगम फाजलवास गांव में लगभग 9.74 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक इंडोर और आउटडोर स्टेडियम का ...और पढ़ें

स्टेडियम निर्माण को लेकर नगर निगम ने प्रक्रिया शुरू कर दी। AI जनरेटेड

स्टेडियम निर्माण को लेकर नगर निगम ने प्रक्रिया शुरू कर दी। AI जनरेटेड

HighLights

  1. फाजलवास में 9.74 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक स्टेडियम।

  2. इंडोर और आउटडोर खेल सुविधाओं से लैस होगा यह स्टेडियम।

  3. स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण और अभ्यास का अवसर।

जागरण संवाददाता, मानेसर (गुरुग्राम)। मानेसर नगर निगम के वार्ड 9 के गांव फाजलवास में खिलाड़ियों के लिए बड़ी खेल सुविधा विकसित होने जा रही है।

मानेसर नगर निगम करीब 9 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से यहां आधुनिक इंडोर और आउटडोर स्टेडियम का निर्माण कराएगा। स्टेडियम में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है, जिससे क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिल सकेगा।

स्टेडियम निर्माण को लेकर नगर निगम ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही इसके निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। स्टेडियम निर्माण को नगर निगम की वित्त एवं संविदा समिति की मंजूरी मिल चुकी है।

अभी जाना पड़ता है मानेसर से बाहर

निर्माण पूरा होने के बाद यहां विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रशिक्षण की सुविधा मिलने के साथ बड़े स्तर की खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा सकेंगी। अभी खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाओं और प्रशिक्षण के लिए मानेसर से बाहर जाना पड़ता है।

आधुनिक स्टेडियम बनने के बाद उन्हें अपने क्षेत्र में ही खेल अभ्यास की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। मानेसर नगर निगम की योजना के तहत स्टेडियम में इंडोर के साथ आउटडोर खेल गतिविधियों के लिए भी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा

इससे विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा और क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। स्टेडियम में बड़े स्तर की प्रतियोगिताएं होने से स्थानीय खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा।

नगर निगम मानेसर के एक्सईएन मंदीप धनखड़ का कहना है कि इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही एजेंसी को कार्य सौंपा जाएगा।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में बनेगा इंडिया इंटरनेशनल कल्चरल सेंटर, म्यूजियम भी होगा; NBCC और IRFC का बड़ा प्रोजेक्ट