विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मानेसर साइबर पुलिस ने पकड़ा बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला ठग, लाखों की धोखाधड़ी का खुलासा

Published: Wed, 28 Oct 2026 02:01 PM (IST)

मानेसर साइबर पुलिस ने पर्सनल लोन धोखाधड़ी मामले में एक आरोपित सचिन को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपित ने ...और पढ़ें

मानेसर साइबर अपराध ( एआई जेनरेटेड इमेज )

मानेसर साइबर अपराध ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. मानेसर साइबर पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपित को पकड़ा।

  2. पर्सनल लोन के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी हुई।

  3. आरोपित ने कमीशन पर ठगों को बैंक खाते बेचे थे।

विनय त्रिवेदी, गुरुग्राम। पर्सनल लोन देने के नाम पर मानेसर के रहने वाले एक व्यक्ति से एक लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में मानेसर साइबर पुलिस ने एक आरोपित को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इसकी पहचान दिल्ली के शाहदरा के न्यू संजय अमर कॉलोनी निवासी सचिन के रूप में की गई।

मामले में पांच अक्टूबर को पीड़ित ने केस दर्ज कराया था। बताया था कि उसके पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने पर्सनल लोन का ऑफर दिया था और इसके पास एक लिंक भेजा।

लिंक पर क्लिक करने पर इसके बैंक खाते से एक लाख पांच हजार रुपये की राशि कट गई। मामले में पकड़े गए आरोपित से पूछताछ में पता चला कि ठगी गई राशि के रुपये जिस बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे।

वह बैंक खाता आरोपित सचिन ने फर्म के नाम से खुलवाया था। उसने एक प्रतिशत कमीशन के लालच में अन्य व्यक्तियों के माध्यम से साइबर ठगों को बेच दिया था।

यह भी पढ़ें- वाराणसी खंड स्नातक एमएलसी चुनाव पर बोले सपा सांसद वीरेंद्र सिंह - 'जनता कोई समझौता नहीं करती, हिसाब करती है'