विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यादव-अहीर समाज पर अपमानजनक टिप्पणी, पूर्व सैन्य अधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

Published: Wed, 04 Nov 2026 05:47 PM (IST)

एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में यादव-अहीर समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर पूर्व सैन्य अधिकारी मेजर डॉ. टीसी राव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

सांकेतिक तस्वीर, एआई जनरेटेड।

सांकेतिक तस्वीर, एआई जनरेटेड।

HighLights

  1. मेजर डॉ. टीसी राव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

  2. यादव-अहीर समाज पर अपमानजनक टिप्पणियों का विरोध किया।

  3. न्यूज चैनल कार्यक्रम की जांच और एफआईआर की मांग।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में यादव-अहीर समाज के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी मेजर डॉ. टीसी राव ने उद्योग विहार थाने में शिकायत भेजी है। शिकायत की प्रतिलिपि पुलिस आयुक्त और डीसीपी गुरुग्राम को भी भेजकर निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

डॉ. राव के अनुसार, तीन नवंबर को शाम पांच बजे प्रसारित कार्यक्रम में प्रो. संगीत रागी ने यादव-अहीर समाज, उसकी भाषा और पूर्वजों के संबंध में अपमानजनक टिप्पणियां कीं।

बहस में मनोज सिंह काका भी मौजूद थे। शिकायत में कार्यक्रम की पूरी और असंपादित रिकॉर्डिंग प्राप्त कर टिप्पणियों के सटीक शब्दों, संदर्भ और संबंधित लोगों की भूमिका की जांच कराने का अनुरोध किया गया है।

एफआईआर दर्ज कराने की मांग

डॉ. राव ने एंकर, संपादकीय टीम और प्रसारण नियंत्रण से जुड़े जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच तथा संज्ञेय अपराध सामने आने पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

उन्होंने संबंधित वीडियो, ऑडियो और प्रसारण अभिलेख सुरक्षित रखने, आवश्यक लोगों के बयान दर्ज करने और टिप्पणियों के दोबारा प्रसारण या डिजिटल प्रचार की भी जांच करने को कहा है। डॉ. राव ने कहा कि किसी विचार से असहमति के लिए पूरे समुदाय की पहचान, भाषा और पूर्वजों का अपमान स्वीकार्य नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।