करीना संग सैफ गए मुंबई
फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पत्नी करीना कपूर खान व बेटे तैमूर अली खान के साथ बुधवार को मुंबई के लिए रवाना हो गए।
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 07:47 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 07:47 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पटौदी (गुरुग्राम): फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पत्नी करीना कपूर खान व बेटे तैमूर अली खान के साथ बुधवार को मुंबई के लिए रवाना हो गए। वह पटौदी पैलेस में लगभग एक माह से रहे। करीना कपूर आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में अभिनय कर रही हैं। फिल्म की शूटिग दिल्ली में हुई। इसके लिए परिवार 23 अक्टूबर को ही पटौदी पैलेस पहुंच गया था। करीना कपूर ने 24 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक शूटिग में भाग लिया। वह पटौदी पैलेस से अपनी कार से दिल्ली आती जाती रहीं। 16 अक्टूबर को उन्होंने अपनी शादी की सालगिरह भी मनाई। इस दौरान परिवार ने पैलेस का जमकर आनंद लिया। बुधवार दोपहर करीब सवा बारह बजे दिल्ली के लिए निकला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें