करिश्मा का लाया केक काटकर करीना ने मनाया अपना जन्मदिन
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान का 39वां जन्मदिन शनिवार को पटौदी पैलेस में केक काटकर मनाया।
संवाद सहयोगी, पटौदी (गुरुग्राम): बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान का 39वां जन्मदिन शनिवार को पटौदी पैलेस में केक काटकर मनाया। इस अवसर पर उनकी बहन करिश्मा कपूर एवं सैफ अली खान के कुछ विदेशी मित्र भी मौजूद रहे। करीना ने शुक्रवार रात 12 बजे बहन करिश्मा कपूर द्वारा लाया गया केक काटा। इस अवसर पर उनके पति सैफ अली खान, करिश्मा कपूर एवं विदेशी मित्रों ने उन्हें बधाई दी।
पति सैफ, बहन करिश्मा व बेटे तैमूर अली खान के फोटो खिंचवाई। परिवार ने केक काटने की वीडियो सहित कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए। महल के पीछे तथा प्रथम तल पर पार्टी का आयोजन किया गया। रात दो बजे तक पार्टी चलती रही। सैफीना एवं अन्य मेहमान रात दो बजे तक पैलेस में घूमते रहे। शर्मिला टैगोर अपनी बहु करीना के जन्मदिन के आयोजन में शामिल नहीं हो पाईं लेकिन उन्होंने करीना के लिए उपहार अवश्य भेजा। तैमूर ने भी अपनी मां के जन्मदिन पर जमकर मस्ती की। तैमूर ने शुक्रवार और शनिवार को घुड़सवारी का आनंद लिया।
पैलेस में शनिवार को भी करीना कपूर के जन्मदिन का पार्टी हुई। इसके लिए दिनभर तैयारियां चलीं। दूसरी बार पटौदी पैलेस में करीना कपूर खान का जन्मदिन मनाया गया है। इससे पूर्व वर्ष 2014 में उनका जन्म दिन पटौदी पैलेस में मनाया गया था। पटौदीवासी नहीं दे पाए करीना को बधाई
इस आयोजन में पटौदी क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को आमंत्रित नहीं किया गया था। नगर के कई गण्यमान्य लोग उन्हें बधाई देना चाहते थे, लेकिन उन्हें महल में जाने की अनुमति नहीं मिली।