पटौदी में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी
टौदी के आश्रम हरि मंदिर में जन्माष्टमी की सुंदार झांकियां सजाई गई। मंदिर में रात भर कीर्तन चलता रहा। बाद में रात 12 बजे महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव की अगुवाई में लोगों ने आरती की एवं भगवान को झूला झुलाया। बाद में महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज ने प्रसाद वितरण किया एवं लोगों को भगवान की शुभकामनाएं दी। श्याम मित्र मंडल हेलीमंडी ने निकाली शोभा यात्रा
संवाद सहयोगी, पटौदी : पटौदी के आश्रम हरि मंदिर में गोपाल जी की सुंदर झांकियां सजाई गई। मंदिर में रात भर कीर्तन होते रहे। बाद में रात 12 बजे महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव की अगुवाई में लोगों ने आरती की एवं भगवान को झूला झुलाया। बाद में महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज ने प्रसाद वितरण किया एवं लोगों को भगवान की शुभकामनाएं दी।
श्याम मित्र मंडल हेलीमंडी ने निकाली शोभा यात्रा
टोड़ापुर हेलीमंडी में श्याम मित्र मंडल द्वारा आज श्री कृष्ण जन्म के उपलक्ष्य में एक शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में श्याम बाबा की मूर्ति को एक रथ में आरूढ़ कर नगर भर में उसकी परिक्रमा करवाई गई। इस अवसर पर 351 लोगों ने श्याम बाबा की ध्वजा उठाकर चले। लोग बैंड बाजे के साथ पर धार्मिक गीतों पर नृत्य करते हुए चले। इधर श्याम मंदिर टोड़पुर को फूलों से सजाया गया एवं रात को जागरण का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्याम मित्र मंडल के संरक्षक सुभाष सैनी, अध्यक्ष मनोज ¨जदल, अजय शर्मा, नरेश बंसल, अमित रस्तोगी, नरेश सैनी, यश गोयल, मयंक गुप्ता, कमल बंसल, रवि सैनी नरेंद्र रोहिल्ला, अजीत चौहान सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।
राम मंदिर में रास लीला का आयोजन
पटौदी के राम मंदिर में श्री कृष्ण जन्म पर्व के उपलक्ष्य में रास लीला का आयोजन किया गया। महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाद में वृंदावन से आए कलाकारों ने अनेक झांकियां निकाली एवं भगवान कृष्ण के भजनों पर नृत्य किया। इस अवसर पर वीर अभिमन्यु पर एक नाटक का भी मंचन किया। इस अवसर पर मंदिर के प्रधान गोपाल वधवा, साहिब राम बत्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
न्यू हैप्पी चाइल्ड स्कूल में मनाया जन्मोत्सव
पटौदी के ग्राम खोड़ स्थित न्यू हैप्पी चाइल्ड स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अनेक झांकियां भी निकाली एवं भगवान कृष्ण को झूला झुलाया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निदेशक कृष्ण ठाकरान ने किया। भगवान श्रीकृष्ण दही हांडी 30 फुट ऊंची लटकाई गई थी। प्रतियोगिता में अशोक प्रथम एवं गौरव द्वितीय स्थान पर रहा। विद्यार्थियों एवं अध्यापकों के बीच की रस्साकशी प्रतियोगिता में विद्यार्थी प्रथम रहे। विद्यालय की प्राचार्या सरोज ठाकरान ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर प्रकाश डाला।
क्षेत्र भर के मंदिरों को सजाया गया
पटौदी के डेडावाला मंदिर, दुर्गा मंदिर, संतोषी माता मंदिर, जटौली के बाबा हरदेवा मंदिर, हेलीमंडी के शिव मंदिर अनाजमंडी, गौरी शंकर मंदिर टोड़ापुर को भी अच्छे से सजाया गया एवं विभिन्न झांकियां निकाली गई एवं कीर्तन का आयोजन किया गया।