Move to Jagran APP

सप्ताह का साक्षात्कार : ढांचागत विकास पर रहेगा खास जोर

दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनिय¨रग से बी.टेक सेवा : वर्ष 2011 बैच के आइएएस, सहायक आयुक्त हिसार पर ज्वाइन किया। इसके बाद एसडीएम पलवल, एसडीएम सोनीपत, जोनल एडमिनिस्ट्रेटर रोहतक, अतिरिक्त जिला उपायुक्त रोहतक, प्रशासक सूरजकुंड क्राफ्ट मेला, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम गुरुग्राम, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुरुग्राम महानगरीय विकास प्राधिकरण रहे। इसके बाद जींद में जिला उपायुक्त बनाए गए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 05:43 PM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 05:43 PM (IST)
सप्ताह का साक्षात्कार : ढांचागत विकास पर रहेगा खास जोर
सप्ताह का साक्षात्कार : ढांचागत विकास पर रहेगा खास जोर

औद्योगिक विकास के क्षेत्र में पूरी दुनिया में पहचान बनाने वाले गुरुग्राम के जिला उपायुक्त के पद पर अमित खत्री ने शुक्रवार को अपनी जिम्मेदारी संभाल ली। जिम्मेदारी संभालने के साथ ही उनके ऊपर कई विषयों पर एक साथ काम करने की चुनौती है। बुनियादी ढांचे को लेकर काफी समस्याएं हैं। नागरिक सुविधाओं को लेकर भी शिकायतें हैं। ऑनलाइन सिस्टम होने के बाद भी निर्धारित समय पर अधिकतर शिकायतों का समाधान नहीं हो रहा है। सीएम ¨वडो पर भी डाली गई शिकायतों पर गंभीरता से ध्यान न दिए जाने की शिकायत आने लगी है। इन सभी विषयों को लेकर दैनिक जागरण के उप मुख्य संवाददाता आदित्य राज ने नवनियुक्त जिला उपायुक्त अमित खत्री से विस्तृत बातचीत की। प्रस्तुत है मुख्य अंश: - जिला उपायुक्त के रूप में आपकी प्राथमिकताएं क्या रहेंगी?

loksabha election banner

- सबसे अधिक ढांचागत विकास पर जोर दिया जाएगा। खासकर सड़क, बिजली व पानी के ऊपर जोर रहेगा। इस दिशा में काफी काम किया गया है लेकिन काफी काम करने की आवश्यकता है। गुरुग्राम ऐसा शहर है जहां की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। पूरी दुनिया के लोग इस शहर में रहते हैं। ऐसी स्थिति में इस शहर में विकास के ऊपर लगातार जोर देना होगा। यही नहीं निर्धारित समय के दौरान विकास कार्य पूरे करने होंगे। समय पर विकास कार्य पूरे नहीं होने पर उसका अधिक मतलब नहीं रह जाएगा। इस दिशा में उनका विशेष रूप से प्रयास रहेगा। सीएम ¨वडो पर डाली गई शिकायतों का समय पर नहीं हो रहा समाधान?

- इस तरह की शिकायत सामने न आए इसके लिए जितनी भी नागरिक सुविधाएं हैं, उनकी मजबूती के ऊपर जोर दिया जाएगा। खासकर सीएम ¨वडो पर आने वाली शिकायतों का समाधान निर्धारित समय पर हो, इसके लिए वह व्यक्तिगत स्तर पर ध्यान देंगे। प्रदेश सरकार सीएम ¨वडो पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से ले रही है। यदि समय पर शिकायतों का समाधान न हो तो लोग सीधे मुझसे मिलें। सभी विभागीय अधिकारियों से स्पष्ट रूप से कहा जाएगा कि वे समय पर शिकायतों का समाधान करें। नहीं करने पर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जितनी भी अन्य सुविधाएं हैं, चाहे लाइसेंस बनाने की हो या अन्य, सभी के ऊपर वह विशेष रूप से नजर रखेंगे। लोग किसी काम के लिए बार-बार कार्यालयों में न आएं, इस विषय पर जोर दिया जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में क्या विशेष प्रयास करेंगे?

- देखिए ढांचागत विकास से ही ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी। इसके लिए सड़क चौड़ीकरण, अंडरपास, फ्लाईओवर बनाने के ऊपर जोर दिया जाएगा। शहर में कहां-कहां फ्लाईओवर एवं अंडरपास बनाने की आवश्यकता है, इस बारे में संबंधित विभागों के साथ ही पुलिस के साथ बैठक की जाएगी। वाहनों का दबाव तेजी से बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में कई सड़कों को चौड़ा करना होगा। किसी-किसी सड़क को चौड़ा करना संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में फ्लाईओवर ही समस्या का समाधान है। अंडरपास भी उन सड़कों पर बनाना संभव है, जो चौड़ी हैं। खासकर पुराने गुरुग्राम इलाके में ढांचागत विकास को तेज करने से पहले काफी प्ला¨नग करनी होगी। सरकारी कार्यालयों में समय पर अधिकारियों के नहीं पहुंचने की शिकायत रहती है?

- इस विषय पर गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए मै समय-समय पर औचक निरीक्षण करूंगा। जिस अधिकारी के बारे में शिकायत सामने आएगी, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की सिफारिश कर दी जाएगी। अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील है कि वे समय कार्यालय आएं और लोगों की शिकायतों का समाधान भी समय पर कराएं। टाल-मटोल वाला रवैया पूरी तरह त्याग दें। लोगों से भी अपील है कि शिकायतों का समाधान न होने पर सीधे संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी से शिकायत करें। यदि तब भी समाधान नहीं होता है तो शिकायत मुझसे करें। जिला उपायुक्त के रूप में आप लोगों को क्या संदेश देना चाहेंगे?

- देखिए, केंद्र व प्रदेश सरकार स्वच्छता के ऊपर विशेष जोर दे रही है। इस दिशा में प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है लेकिन जितनी जागरूकता दिखाई देनी चाहिए नहीं दिख रही है। पर्यावरण संरक्षण केवल शासन या प्रशासन की नहीं बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। हम सभी को मिलजुलकर शहर को सुंदर बनाना होगा। यदि शहर का नाम होगा तो यहां रहने वाले एक-एक व्यक्ति का नाम होगा। कूड़े को उचित स्थान पर ही डालें। न ही गंदगी फैलाएं और न ही दूसरों को फैलाने दें। इसके लिए उन्हें जागरूक करें। यदि पड़ोस में कचरा है तो जब हवा चलेगी फिर वह आपके घर में भी आएगा। इसके लिए पड़ोस में भी गंदगी के ऊपर नजर रखनी होगी। वैसे पिछले कुछ वर्षों के दौरान काफी काम किया गया है लेकिन इस दिशा में बहुत काम बाकी है।

: परिचय :

नाम : अमित खत्री

जन्मतिथि : एक जनवरी 1987

शिक्षा : दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनिय¨रग से बी.टेक

सेवा : वर्ष 2011 बैच के आइएएस। सहायक आयुक्त हिसार पद पर ज्वाइन किया। इसके बाद एसडीएम पलवल, एसडीएम सोनीपत, जोनल एडमिनिस्ट्रेटर रोहतक, अतिरिक्त जिला उपायुक्त रोहतक, प्रशासक सूरजकुंड क्राफ्ट मेला, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम गुरुग्राम, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुरुग्राम महानगरीय विकास प्राधिकरण रहे। इसके बाद जींद में जिला उपायुक्त बनाए गए। वर्तमान में गुरुग्राम के जिला उपायुक्त की जिम्मेदारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.