देश के पहले ब्लॉकचेन बूटकैंप की मेजबानी करेगा गुरुग्राम
यशलोक ¨सह, नया गुरुग्राम देश के पहले ब्लॉकचेन बूटकैंप की मेजबानी गुरुग्राम को मिली है। इसक
यशलोक ¨सह, नया गुरुग्राम
देश के पहले ब्लॉकचेन बूटकैंप की मेजबानी गुरुग्राम को मिली है। इसका आयोजन नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नेस्कॉम) द्वारा उद्योग विहार फेज-1 स्थित हारट्रोन इनोवेशन कैंपस में बुधवार को किया जाएगा। बता दें कि ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के माध्यम से फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन को बेहतर किया जा सकता है। बूटकैंप सेशन में नेस्कॉम की सदस्य कंपनियों के प्रतिनिधि, स्टार्टअप प्रतिनिधि और अन्य टेक्नोलॉजी कंपनियों के लोग मौजूद रहेंगे। इस सेशन में दो सौ से अधिक लोग आएंगे।
क्या है ब्लॉकचेन
ब्लॉकचेन एक ऐसी टेक्नोलॉजी है, जिसे फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड करने के लिए प्रोग्राम किया गया है। यह एक डिजिटल सिस्टम है, जिसमें एक इंटरनेट टेक्नोलॉजी की अंतर्निहित मजबूती है। जो अपने नेटवर्क पर समान जानकारी के ब्लॉक को संग्रहित कर सकता है। ब्लॉकचेन डिजिटल जानकारी (डेटाबेस) को वितरित करने की क्षमता रखता है। यह एक डिस्ट्रिब्यूटेड नेटवर्क की तरह कार्य करता है। ब्लॉकचेन का हर एक कंप्यूटर हर एक रिकॉर्ड के पूरे इतिहास का वर्णन कर सकता है। यह डेटाबेस एनक्रिप्टेड है,जिसे गोपनीय तरीके से दर्ज किया गया है।
इसे हैक करना होता है मुश्किल
इसे हैक करना बहुत ही मुश्किल है। क्योंकि हैकर को डाटा बेस हैक करने के लिए एक साथ हजारों कंप्यूटर को हैक करना पड़ेगा। यही कारण है की आज ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी एक सुरक्षित और सरल तकनीकी है। ब्लॉकचेन का पहला इस्तेमाल 2008 में हुआ था। यह ठीक वही समय था जब बिटकॉइन डिजिटल मुद्रा का आविष्कार हुआ था।
सरकार के लिए बड़े काम की टेक्नोलॉजी
इसके प्रयोग किसी भी प्रकार का आर्थिक लेनदेन में किया जा सकता है। इसमें बिचौलिए की जरूरत नहीं पड़ती है। लाभार्थी को सीधे यह राशि उनके मोबाइल पर भी भेजी जा सकती है। इसमें किसी प्रकार के भ्रष्टाचार की गुंजाइश नहीं होती। शिक्षा के क्षेत्र में यह तकनीक काफी क्रांतिकारी हो सकती है। छात्रों को कागजी डिग्री की बजाय ब्लॉकचेन निर्मित डिग्री भी दी जा सकती है। इससे जाली डिग्री की समस्या का समाधान हो सकता है।
इन क्षेत्रों में ब्लॉकचेन तकनीक का हो सकता है इस्तेमाल
-सूचना प्रौद्योगिकी और डाटा प्रबंधन
-सरकार और संगठनात्मक प्रशासन में
-शिक्षा के क्षेत्र में
-गे¨मग प्रणाली में
-शेयर बाजार और कमोडिटीज में
-सामाजिक नेटवर्क में
-डिजिटल पहचान और प्रमाणीकरण में
-रियल एस्टेट में
-सामुदायिक सेवा में
-नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर में
-मीडिया के क्षेत्र में
-ई-वो¨टग में
आने वाला समय ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का है। इसे लेकर देश में पहली बार नेस्कॉम की ओर से ब्लॉकचेन बूटकैंप का आयोजन किया जा रहा है। इससे बिजनेस को क्या फायदा होगा, इस बारे में ब्लॉकचेन बूटकैंप में तकनीकी पहलु से कंपनी प्रतिनिधियों को अवगत कराया जाएगा।
- राजेश डुड्डू, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट क्वात्रो ग्लोबल सर्विसेज।