चौटाला से मिलने पहुंचे भाजपा नेता स्वामी
यहां मेदांता अस्पताल में दाखिल इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला से बृहस्पतिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमणियम स्वामी मिलने पहुंचे। वह करीब आधा घंटे तक चौटाला के साथ रहे। वह करीब 2 बजे अस्पताल आए थे और ढाई बजे वापस लौट गए। 16 फरवरी से मेदांता अस्पताल में दाखिल चौटाला के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। उन्हें दो दिन आइसीयू में रखकर सोमवार को रूम में शिफ्ट कर दिया गया था। तब से उनका स्वास्थ्य बेहतर है और वे लगातार अपने कुछ करीबियों से मुलाकात कर रहे हैं। उन्हें निमोनिया हुआ था जिस कारण दो दिन आइसीयू में रखा था। चौटाला शनिवार को नारनौल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे थे। वहां अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उनका शुगर बढ़ गया था जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया।
जासं, गुरुग्राम: मेदांता अस्पताल में दाखिल इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला से बृहस्पतिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी मिलने पहुंचे। वह करीब आधा घंटे तक चौटाला के साथ रहे। स्वामी करीब 2 बजे अस्पताल आए थे और ढाई बजे वापस लौट गए। 16 फरवरी से मेदांता अस्पताल में दाखिल चौटाला के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। उन्हें दो दिन आइसीयू में रखकर सोमवार को रूम में शिफ्ट कर दिया गया था। तब से उनका स्वास्थ्य बेहतर है और वे लगातार अपने कुछ करीबियों से मुलाकात कर रहे हैं। उन्हें निमोनिया हुआ था जिस कारण दो दिन आइसीयू में रखा था।