मंत्री के निर्देश को भी तव्वजो नहीं देते नगर निगम के अधिकारी
संवाद सहयोगी, बादशाहपुर:बादशाहपुर के नगर निगम पार्षद सुभाष फौजी के घर के सामने सीवर का
संवाद सहयोगी, बादशाहपुर:बादशाहपुर के नगर निगम पार्षद सुभाष फौजी के घर के सामने सीवर का पानी सड़क पर भरा रहता है। पिछले सप्ताह यहां आए लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर ¨सह ने मौके पर ही नगर निगम के अधिकारियों को बुला समस्या का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी समस्या दूर नहीं की गई। जबकि लोग परेशान हैं। बच्चे और बुजुर्ग यहां से निकल नहीं पा रहे हैं।
कादरपुर रोड से सुभाष फौजी के घर की तरफ जाने वाले रोड पर सीवर का गंदा भरा है। पिछले सप्ताह लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर ¨सह इस क्षेत्र में सामुदायिक भवन का शिलान्यास करने आए। लोगों ने उनके सामने समस्या रखी थी जिसके मंत्री गंदे पानी के भराव को देखने के लिए मौके पर ही पहुंच गए थे। वहीं पर बुला उन्होंने नगर निगम के अधिकारी से कहा था कि शनिवार को बादशाहपुर का फिर से दौरा करूंगा। सीवर की सफाई कराकर इस पानी का बंदोबस्त करो।
एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी इस पानी की स्थिति जस की तस बनी हुई है। निगम के किसी अधिकारी ने इसकी तरफ मुड़कर भी नहीं देखा। आरआर कालोनी में सीवर का पानी ओवर फ्लो होकर पूरी कालोनी में पानी भरा है। लोगों ने निगम के अधिकारियों को कई बार शिकायत कर ली। पर अधिकारी लोगों की बात सुनने को तैयार नही है। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पास गंदे पानी का तालाब बन चुका है। बदबू के चलते स्कूल में बैठा नहीं जाता है। गली में भरे सीवर के पानी की समस्या को लोगों ने मंत्री के सामने भी रखा। मंत्री ने तुरंत समाधान को कहा। उसके बाद भी अधिकारियों ने कोई सुनवाई नही की।
धर्मेद्र गली में इस गंदे पानी की शिकायत नगर निगम के छोटे से बड़े सभी अधिकारियों के पास कर ली। जनता परेशान हो रही है। कोई सुनने को तैयार नही है।
धीरज निगम पार्षद के घर के सामने ही जलभराव है तो गांव का तो क्या हाल होगा। निगम का कोई भी अधिकारी लोगों की समस्या को सुनता ही नही है।
राजपाल