विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के गिग वर्करों के लिए न्याय अभियान चलाएगी युवा कांग्रेस, पूरे देश में चलेगा व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट

Published: Sat, 04 Apr 2026 05:16 PM (IST)

हरियाणा युवा कांग्रेस ने गिग वर्करों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए 'न्याय अभियान' शुरू किया है। प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ...और पढ़ें

प्रदेश के गिग वर्करों के लिए न्याय अभियान चलाएगी युवा कांग्रेस। जागरण

प्रदेश के गिग वर्करों के लिए न्याय अभियान चलाएगी युवा कांग्रेस। जागरण

HighLights

  1. हरियाणा युवा कांग्रेस ने गिग वर्करों के लिए 'न्याय अभियान' चलाया।

  2. गिग कर्मियों का शोषण, सामाजिक सुरक्षा का अभाव मुख्य चिंता।

  3. कानूनी दर्जा, न्यूनतम आय, दुर्घटना बीमा की मांगें प्रमुख।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। देशभर में काम कर रहे गिग वर्करों के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर हरियाणा युवा कांग्रेस ने आवाज बुलंद की है। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने शनिवार को गुरुग्राम में गिग कर्मियों के अधिकारों के मुद्दे उठाए। उन्होंने प्रदेश में शुरू किए जा रहे न्याय अभियान की जानकारी दी।

निशित कटारिया ने कहा कि देश के गिग कर्मियों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। मुनाफे की दौड़ में शामिल कंपनियां गिग वर्करों का शोषण कर रही हैं। केंद्र सरकार भी इस दिशा में ठोस कदम उठाने में नाकाम है।

गिग वर्कर दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन उन्हें न तो पर्याप्त आय मिलती है और न ही सामाजिक सुरक्षा का कोई ठोस प्रविधान है।

कटारिया ने बताया कि गिग वर्करों की प्रमुख मांगों में 10 मिनट डिलीवरी के दबाव से पूर्ण राहत, पारदर्शी और उचित पेमेंट प्रक्रिया, सामाजिक सुरक्षा और दुर्घटना बीमा की व्यवस्था, न्यूनतम आय तथा कंपनियों द्वारा मनमाने तरीके से आइडी ब्लाक करने की प्रथा को बंद करना शामिल है।

कांग्रेस चलाएगी व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट

उन्हें कानूनी दर्जा दिया जाए, ताकि उन्हें श्रमिकों के समान अधिकार और सुरक्षा मिल सके। व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट के माध्यम से युवा कांग्रेस गिग वर्करों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का काम करेगी।

अभियान के तहत विभिन्न शहरों में गिग कर्मियों से संवाद किया जाएगा और उनकी समस्याओं को सरकार और संबंधित कंपनियों तक पहुंचाया जाएगा।

अगर इसके बाद भी सरकार गिग वर्करों के लिए कई कदम नहीं उठाती तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर हरियाणा की सह प्रभारी प्रियंका चंदेलिया, हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया चेयरमैन प्रदीप यादव, गुरुग्राम जिला उपाध्यक्ष मोहित तंवर, इमरत उल्लावास, विक्रम कटारिया व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Delhi Budget 2026: दिल्ली में गिग वर्कर्स को मिलेगी राहत, सरकार बनाएगी विश्राम स्थल और कल्याण बोर्ड

यह भी पढ़ें- तीन गुना हो जाएगी पेंशन की रकम, सरकार करने जा रही बढ़ोतरी; संसदीय समिति ने की सिफारिश