विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में आज से दौड़ेंगी 100 नई इलेक्ट्रिक बसें, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिखाएंगे हरी झंडी

Published: Sat, 28 Nov 2026 08:21 AM (IST)

गुरुग्राम में आज से 100 नई इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर दौड़ेंगी, जिन्हें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाएंगे। इस अवसर पर सेक्टर 48 ई-बस डिपो का उद्घाटन भी होगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंचे जीएमडीए के सीईओ डीके बेहेरा। सौजन्य : प्रवक्ता

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंचे जीएमडीए के सीईओ डीके बेहेरा। सौजन्य : प्रवक्ता

HighLights

  1. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया।

  2. सेक्टर 48 ई-बस डिपो का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

  3. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम की सड़कों पर अब 100 नई इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। गुरुग्राम मेट्रोपालिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) के बेड़े में शामिल की गई इन 100 इलेक्ट्रिक बसों को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर सेक्टर 48 ई-बस डिपो का उद्घाटन भी करेंगे।

सेक्टर-48 स्थित जीएमसीबीएल बस डिपो में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

वहीं, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर और गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा की उपस्थिति रहेगी।

बारीकी से जायजा लिया

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के सीईओ डीके बेहेरा ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की और विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

उन्होंने मंच व्यवस्था, अतिथियों एवं नागरिकों के बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, आवागमन, सुरक्षा प्रबंधों तथा कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों एवं गणमान्य अतिथियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और सुचारू होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियां निभाने और सभी तैयारियां समय रहते पूरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जीएमडीए के एडिशनल सीईओ मोहम्मद इमरान रजा, जीएमसीबीएल के एडिशनल सीईओ रविंद्र कुमार, संयुक्त निगम आयुक्त सपना यादव, डीआइपीआरओ बिजेंद्र कुमार, कार्यकारी अभियंता अमित गोदारा सहित जीएमडीए तथा जीएमसीबीएल के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।