Move to Jagran APP

खुशियों का पर्व है दीपावली: शौराज खटाना

भारत देश त्योहारों का देश है। यहां की परंपराएं, रीति रिवाज हमें आपस में एक सूत्र में पिरोने की सीख देते हैं। दीवाली पर्व एक ऐसा पर्व है जो खुशी लेकर आता है, हर घर में घी के दीए जलाए जाते है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 03:05 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 03:05 PM (IST)
खुशियों का पर्व है दीपावली: शौराज खटाना
खुशियों का पर्व है दीपावली: शौराज खटाना

संवाद सहयोगी, सोहना: भारत देश त्योहारों का देश है। यहां की परंपराएं, रीति रिवाज हमें आपस में एक सूत्र में पिरोने की सीख देते हैं। दीवाली पर्व एक ऐसा पर्व है जो खुशी लेकर आता है, हर घर में घी के दीये जलाए जाते है। इस पर्व को में भाईचारा और आपसी प्रेम समाया हुआ है। हमें भारत देश की संस्कृति एवं पर्व का महत्व समझकर सभी त्योहार मिलजुलकर मनाने चाहिए। एकता का ये संदेश देने के लिए समाजसेवी शौराज खटाना रिठौज ने कस्बा तावडू में लोगों को दीवाली पर्व की शुभकामनाएं दीं।

loksabha election banner

इस अवसर पर मौजूद युवाओं ने शौराज खटाना को भरोसा दिलाया कि वे उनके साथ हैं और ऐसे ऐतिहासिक पर्व दीवाली को आपस में मिल जुलकर एक साथ मनाएंगे। उन्होंने कहा कि वातावरण में प्रदूषण फैलता जा रहा है। वातावरण को शुद्ध करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं और अपने आसपास गंदगी न पनपने दें। सफाई का विशेष ध्यान रखें और पटाखें न चलाएं। घरों में घी व तेल के दीपक जलाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.