विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रक्षाबंधन पर महिलाओं को फ्री यात्रा, गुरुग्राम में व्यवस्था ठीक न होने से महिलाओं को घंटों करना पड़ा इंतजार

Published: Thu, 27 Aug 2026 04:08 PM (GMT+05:30)

गुरुग्राम में रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिली, लेकिन रोडवेज बसों की कमी के कारण उन्हें घंटों इंतजार और परेशानी का सामना करना पड़ा।

HighLights

  1. मुफ्त बस यात्रा के बावजूद गुरुग्राम में महिलाओं को परेशानी।

  2. रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों की भारी कमी से यात्री परेशान।

  3. भीड़ के कारण कई महिलाएं बस में नहीं चढ़ पाईं।

संजय गुलाटी, गुरुग्राम। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा तो दी गई, लेकिन गुरुग्राम बस अड्डे पर पर्याप्त रोडवेज बसों की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें घंटों परेशानी झेलनी पड़ी।

बस अड्डे पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने बच्चों और परिजनों के साथ बसों के इंतजार में घंटों खड़ी नजर आईं। यात्रियों की भीड़ के मुकाबले सरकारी रोडवेज बसों की संख्या कम रही।

पैर रखने तक की जगह नहीं

बताया कि घंटों इंतजार के बाद जब बस पहुंची तो उसमें इतनी भीड़ थी कि महिलाओं को बैठने के लिए सीट तो दूर, पैर रखने तक की जगह नहीं मिली। कई महिलाएं भीड़ के कारण बस में सवार नहीं हो सकीं और आखिरकार वापस घर लौटने को मजबूर हुईं।

घंटों इंतजार करना पड़ रहा 

बस का इंतजार कर रही महिलाओं का कहना था कि यदि सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जाती है। अधिकारियों को यात्रियों की संख्या के अनुरूप व्यवस्था भी करनी चाहिए। महिलाओं ने कहा कि बस अड्डे पर बैठने तक की उचित व्यवस्था नहीं है। घंटों इंतजार करने के बाद भी बस में जगह नहीं मिलती, ऐसे में मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ लेने के बजाय उन्हें वापस घर लौटना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- आज से महिलाओं की बल्ले-बल्ले, रोडवेज बसों में 2 दिन फ्री सफर; रूट से सुविधाओं तक जानिए सबकुछ

त्योहार के दिन घर जाने की उम्मीद में बस अड्डे पहुंची महिलाओं को सुविधा के बजाय अव्यवस्था और इंतजार का सामना करना पड़ा। यात्रियों का कहना था कि सरकार की योजना अच्छी है, लेकिन धरातल पर पर्याप्त बसें और यात्रियों के लिए बेहतर इंतजाम किए जाने चाहिए।