आज से महिलाओं की बल्ले-बल्ले, रोडवेज बसों में 2 दिन फ्री सफर; रूट से सुविधाओं तक जानिए सबकुछ
रक्षाबंधन के अवसर पर यूपी रोडवेज बसों में महिलाएं आज सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक ...और पढ़ें
-1787814638107_m.webp)
आज से 29 अगस्त तक महिलाओं को फ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी। AI जनरेटेड
HighLights
महिलाएं एक सहयोगी के साथ निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
निःशुल्क यात्रा 24 अगस्त सुबह से 29 अगस्त रात तक उपलब्ध।
गाजियाबाद रीजन की रोडवेज व सिटी ई-बसों में सुविधा।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की रोडवेज बसों में महिलाएं अपने एक सहयोगी के साथ आज बृहस्पतिवार सुबह 6:00 बजे से नि:शुल्क सफर कर रही हैं।
यह नि:शुल्क बस सेवा महिलाओं को 29 अगस्त रात 12:00 बजे तक मिलेगी। इसके लिए परिवहन निगम ने रीजन के सभी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को एडवाइजरी जारी कर दी है।
रक्षाबंधन पर गाजियाबाद रीजन के कौशांबी, साहिबाबाद, लोनी, गाजियाबाद, हापुड़, खुर्जा, सिकंदराबाद और बुलंदशहर की करीब 800 से अधिक रोडवेज बसों के साथ ही 32 सिटी ई-बसों में महिलाओं नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी।
रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक केसरी नंदन चौधरी ने बताया कि सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अपने-अपने स्तर पर तैयारी में जुटे हुए हैं। महिलाएं अपने एक सहयोगी के साथ रोडवेज बसों में नि:शुल्क सफर कर सकेंगी।
लापरवाही पर होगी कार्रवाई
महिलाओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए बस अड्डे पर भी सभी सुविधाएं करनी होंगी। पेयजल व सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा। अगर किसी तरह की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, नगर विकास विभाग की ई-बसों में भी नि:शुल्क सफर करने की सुविधा मिलेगी। वर्तमान में 50 में से करीब 32 ई-बसों का संचालन शहर के विभिन्न रूटों पर किया जा रहा है।
किराया लेते पाए जाने पर चालक-परिचालक पर होगी कार्रवाई
महिलाओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए सभी स्टॉप पर बसों को रोका जाएगा। अगर कोई भी परिचालक महिलाओं से किराया लेता पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए भी सभी को एडवाइजरी जारी कर दी गई है।
दूर शहरों के यात्री जाने हुए शुरू
बुधवार सुबह से ही दूर शहरों के यात्री जाने शुरू हो गए हैं। इससे रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। कौशांबी डिपो पर बड़ी संख्या में यात्री पहुंचे। बृहस्पतिवार को अधिक भीड़ रहेगी।
यह भी पढ़ें- पिंक टिकट पर फ्री बस सेवा रहेगी जारी! महिलाओं को बड़ी राहत; कब से लागू होगा गुलाबी कार्ड का नया नियम
अधिकारियों का दावा है कि अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू हो गया है। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। हालांकि, कई शहरों के यात्री बसों का इंतजार करते दिखे।
