'डरावना और कन्फ्यूजिंग', गुरुग्राम में सुरक्षा गार्ड पत्नी से बनवाकर लाया खाना; महिला की पोस्ट से छिड़ी बहस
गुरुग्राम में एक महिला को सोसायटी के सुरक्षा गार्ड द्वारा खाना लाए जाने पर असहजता महसूस हुई, जिससे सोशल मीडिया ...और पढ़ें
-1790935261600_m.webp)
गुरुग्राम में सुरक्षा गार्ड द्वारा खाना लाने पर छिड़ी बहस। (इंस्टाग्राम)
HighLights
गुरुग्राम में महिला को सुरक्षा गार्ड के खाने से असहजता महसूस हुई।
गार्ड ने बिना पूछे रोज खाना भेजने पर जोर दिया, जिससे चिंता बढ़ी।
सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर दयालुता और सावधानी पर बहस छिड़ी।
डिजिटल डेस्क, गुरुग्राम। गुरुग्राम में एक महिला को सोसायटी के सुरक्षा गार्ड द्वारा खाना देने को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
महिला ने बताया कि जब उसके अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्ड को पता चला कि वह और उसकी रूममेट खाना बनाने के लिए किसी को ढूंढ रही हैं, तो वह अपनी पत्नी द्वारा बनाया गया खाना लेकर आया, जिससे उसे असहज महसूस हुआ।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे दयालुता बताया तो कुछ ने उसकी सावधानी को समझा है।
महिला का कहना है कि मैं सबकुछ एक रील में नहीं बता सकती हूं। महिला ने बताया कि उसे पैसे नहीं चाहिए और वह रोज खाना भेजेगा, यहीं से यह डरावना और कन्फ्यूजिंग हो गया।
महिला ने कहा कि हम इतने करीब नहीं हैं, अगर उसने सीधे हमें खाना देने से पहले हमसे पूछा होता तो यह सच में बहुत अच्छा होता।
60 सेकंड की रील
महिला ने बताया कि हमने उसे थैंक्यू भी बोला। महिला ने बताया कि जब उसने हमें खाना दिया तो वह हम पर बहुत अजीब तरह से चिल्लाया। जाहिर है कि सब कुछ 60 सेकंड की रील में शेयर नहीं किया जा सकता।
मुझे लगता है कि आप लकी और प्रिविलेज्ड हैं कि आपको पास्ट में बुरे एक्सपीरियंस नहीं हुए कि आप हमारी तरह परेशान न हों।
महिला ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि सावधान रहने का मतलब अपने आप एहसान फरामोश होना है। आप किसी की दयालुता की तारीफ कर सकते हैं और फिर भी बाउंड्री रख सकते हैं, जब कोई चीज आपको अनकम्फर्टेबल महसूस कराती है। खासकर तब जब कोई जानता हो कि आप कहां रहते हैं और आप उन्हें खास तौर पर अच्छी तरह से नहीं जानते।
