विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कमरे में बंद कर बेल्ट से पीटा, हापुड़ में 2 युवकों से बेरहमी का वीडियो वायरल; पीटने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

Published: Fri, 02 Oct 2026 08:40 AM (IST)

हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में दो युवकों को कमरे में बंद कर बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया। मारपीट ...और पढ़ें

HighLights

  1. हापुड़ के बाबूगढ़ में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई

  2. कमरे में बंद कर बेल्ट से की गई मारपीट

  3. मारपीट का वीडियो वायरल होने पर छह आरोपी गिरफ्तार

केशव त्यागी, हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में कमरे में दो युवकों को बंद कर बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

छह आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

थाना हाफिजपुर प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले में वंश त्यागी, अनिक गिल, तनिश गिल, उचित चौधरी, विचित चौधरी और शिवम यादव को गिरफ्तार किया गया है।

आरोप है कि आरोपियों ने दो युवकों को एक कमरे में ले जाकर उनके साथ मारपीट की। इस दौरान बेल्ट से युवकों की बेरहमी से पिटाई की गई। घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो बाद में प्रसारित हो गया।

वीडियो से आरोपियों की पहचान

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मारपीट की वजह तलाश रही पुलिस

पुलिस की कार्रवाई के बाद घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मारपीट की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना में अन्य लोग शामिल थे या नहीं। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं है।

युवकों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार बस पलटी, 6 से ज्यादा घायल