हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार बस पलटी, 6 से ज्यादा घायल
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रेवल बस पलट गई, जिसमें दिल्ली से कैंचीधाम जा रहे छह से ...और पढ़ें
HighLights
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बस पलटी।
दिल्ली से कैंचीधाम जा रहे श्रद्धालु घायल हुए।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेवल बस पलट गई। ट्रेवल बस में सवार आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु बुरी तरह फंस गए, जिन्हें पुलिस ने लोगों की मदद से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। ड्राइवर को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ है।

हाईवे पर बीचों-बीच घूम गई बस
जानकारी के अनुसार, हाईवे के बीचों-बीच श्रद्धालुओं से भरी बस चारों तरफ घूम गई। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। करीब आधा दर्ज से अधिक श्रद्धालु घायल हुऐ हैं।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया
पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उनका इलजा चल रहा है। ये सभी श्रद्धालु दिल्ली से केचीधाम नैनीताल जा रहे थे।
-1790905980192.webp)
पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट हई है। थाना हाफिजपुर क्षेत्र स्थित हाईवे पर यह हादसा हुआ है।

