विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'SIP में पैसे लगाने से बेहतर है...', गुरुग्राम की महिला का वीडियो वायरल, 50% सैलरी रेंट में देने पर छेड़ी नई बहस

Published: Wed, 07 Oct 2026 11:31 AM (GMT+05:30)

गुरुग्राम की एक महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी कमाई और खर्च का खुलासा किया है। जिसमें उसने बताया कि वह अपनी आधी सैलरी किराए पर खर्च करती है।

इंस्टाग्राम (शक्तिधरं) से स्क्रीन ग्रैब

इंस्टाग्राम (शक्तिधरं) से स्क्रीन ग्रैब

HighLights

  1. गुरुग्राम की महिला अपनी आधी सैलरी किराए पर खर्च करती है।

  2. सुविधा और समय बचाने के लिए महंगे किराए को प्राथमिकता देती है।

  3. युवाओं को अनुभव पर खर्च करने की सलाह, बहस छिड़ी।

डिजिटल डेस्क, गुरुग्राम। दिल्ली-एनसीआर का लगभग 50 प्रतिशत इलाका प्रवासियों से भरा है। शायद यह आंकड़ा और भी ज्यादा हो, ये सभी लोग अपने गांव और शहर को छोड़कर नौकरी की वजह से दिल्ली-एनसीआर में रह रहे हैं।

इनमें से ज्यादातर लोग अपनी सैलरी से अपना और अपने पूरे परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर गुरुग्राम की एक महिला ने अपनी कमाई और खर्च के बारे में बताया है, जिसे जानकर लोगों का अनोखा रिएक्शन आ रहा है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए महिला ने बताया कि वह एक स्कूल में काम करती है। उसने बताया कि उसका घर दफ्तर से लगभग चार मिनट की दूरी पर है। वह कभी भी अपने स्कूल से घर आ सकती है और आराम से लंच कर सकती है।

महिला ने बताया कि वह अपनी कमाई का लगभग आधा हिस्सा अपने रेंट यानी किराए में दे रही है। आमतौर पर यह लोगों के लिए बड़ी बात हो सकती है, लेकिन महिला का मानना है कि पैसे खर्च करके वह आराम की जिंदगी चुन रही है।

पैसा बचाने के बजाय सही खर्च करना जरूरी

सोशल मीडिया यूजर ने अपने वीडियो में बताया कि उनके पास दूर जाकर सस्ते घर में रहने का भी विकल्प था, लेकिन वह पास रहकर अपनी सैलरी का 50% खर्च करना पसंद करती है। उन्होंने इसके पीछे यह तर्क दिया कि दूर रहने पर उन्हें ऑटो और मेट्रो में सफर करना पड़ता, जिसके लिए वह बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Shakti Dharni Pandey (@shaktidharni)

उनका कहना है कि वह ज्यादा पैसा खर्च करके अपना समय और एनर्जी बचाना चाहती है। साथ ही महिला ने यह भी बताया कि वह अपने ट्वेंटीज़ (20 की उम्र) में SIP करके पैसा सेव करने के बजाय अपने अनुभवों पर खर्च करना चाहती है।

दो ग्रुप में बंटे लोग

गुरुग्राम की इस युवा महिला ने युवाओं को यह संदेश दिया कि अपने ट्वेंटीज़ में पैसे बचाने के बजाय सही खर्च करना चाहिए ताकि ज्यादा अनुभव लिया जा सके। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है, हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसपर आपत्ति भी जताई है। उनका कहना है कि अपनी कमाई का लगभग 50 प्रतिशत रहने या किराए पर खर्च करना बहुत ज्यादा है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में अमित शाह के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, दक्षिण हरियाणा से आए वाहनों से गुरुग्राम में सड़के पैक