विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में चलती बाइक के टायर में फंसा दुपट्टा, सड़क पर गिरी महिला की मौत

Published: Mon, 21 Sep 2026 06:01 PM (IST)

गुरुग्राम के खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में एक महिला की चलती बाइक के पिछले टायर में दुपट्टा फंसने से सड़क पर ...और पढ़ें

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया और जांच शुरू कर दी है।

HighLights

  1. खेड़कीदौला में चलती बाइक से गिरकर महिला की मौत।

  2. दुपट्टा बाइक के पिछले टायर में फंसने से हुआ हादसा।

  3. इलाज के दौरान सफदरजंग अस्पताल में तोड़ा दम।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र के सेक्टर-86 सती चौक के पास चलती बाइक के पिछले टायर में दुपट्टा फंसने से सड़क पर गिरी महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया और जांच शुरू कर दी है।

मृत महिला की पहचान खेड़कीमाजरा गांव निवासी 35 वर्षीय रितु रानी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 10 सितंबर को घटना हुई थी। महिला के पति रवि कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके कंधे में चोट आ गई थी, जिसका इलाज फोर्टिस अस्पताल मानेसर में चल रहा था।

10 सितंबर को वह अपनी पत्नी रितु के साथ डाॅक्टर को दिखाने के लिए फोर्टिस अस्पताल गए थे। डाॅक्टर को दिखाने के बाद वह अपने निजी काम से कहीं चले गए। इसके बाद रितु ने उबर एप से बाइक बुक की और घर लौट रही थीं।

रास्ते में सेक्टर-86 सती चौक के पास अचानक उनका दुपट्टा बाइक के पिछले टायर में फंस गया। इससे वह संतुलन बिगड़ने पर सड़क पर गिर गईं और सिर में गहरी चोट आई। बाइक चला रहे युवक की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को आर्वी अस्पताल ले गए।

हालत गंभीर होने पर डाॅक्टरों ने उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया, जहां बीते दिनों इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खेड़कीदौला थाना पुलिस ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम खेल विभाग की जूनियर प्रशिक्षक सुचिका ने जापान में रचा इतिहास, एशियन गेम्स में जीता कांस्य पदक

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम की सोसायटी में दबंगई: दिल्ली की महिला जज के पति से मारपीट, 3 आरोपी पुलिस हिरासत में