विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में दिन में छाया अंधेरा, बारिश से फिर कड़ाके की ठंड का एहसास; क्या है IMD का ताजा अपडेट?

Published: Tue, 27 Jan 2026 11:46 AM (IST)

पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुग्राम में मौसम अचानक बदल गया। सुबह से ही घने बादल छाए रहे और वर्षा शुरू ...और पढ़ें

गुरुग्राम में आसमान में बादल छाने से दिन में अंधेरा छाया। जागरण

गुरुग्राम में आसमान में बादल छाने से दिन में अंधेरा छाया। जागरण

HighLights

  1. पश्चिमी विक्षोभ से गुरुग्राम में अचानक बदला मौसम

  2. दिन में अंधेरा छाने से वर्षा और सर्दी बढ़ी

  3. अगले 24 घंटे हल्की वर्षा, वायु गुणवत्ता सुधरेगी

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से गुरुग्राम में मंगलवार को अचानक मौसम बदल गया। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और वर्षा शुरू हो गई। वर्षा के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया, जिससे शहर की सड़कों पर दृश्यता कम हो गई। हालात, ऐसे रहे कि वाहन चालकों को दिन में ही हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।

बदले मौसम का असर यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा। मुख्य सड़कों और एक्सप्रेसवे पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आए। ठंडी हवाओं और बारिश के चलते दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में लोगों ने अचानक बढ़ी ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े निकाल लिए।

Jagran News - 2026-01-27T113836.847

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से नीचे चले गए हैं, जिससे सर्दी बढ़ गई है।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 11.24.12

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में बारिश और ओलावृष्टि से ठिठुरे लोग, दिनभर छाए रहेंगे बादल; यलो अलर्ट जारी

विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों तक बादल छाए रहने और हल्की वर्षा की संभावना बनी हुई है। वर्षा से वायु गुणवत्ता में सुधार की भी उम्मीद जताई जा रही है। लंबे समय से प्रदूषण की चपेट में रहे गुरुग्राम में हवा कुछ हद तक साफ होने के आसार हैं।