विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR में बारिश और ओलावृष्टि से ठिठुरे लोग, दिनभर छाए रहेंगे बादल; येलो अलर्ट जारी

Published: Tue, 27 Jan 2026 09:40 AM (IST)Updated: Tue, 27 Jan 2026 12:15 PM (IST)

गणतंत्र दिवस के बाद दिल्ली-एनसीआर में मौसम फिर बदल गया है। मंगलवार को कई इलाकों में बारिश और हरियाणा के ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Delhi-NCR Weather Today गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के बाद दिल्ली समेत एनसीआर में एक बार फिर से मौसम बदल गया है। एनसीआर के कई शहरों में मंगलवार सुबह बारिश हुई। अभी भी कुछ इलाकों में बारिश हो रही है। वहीं, हरियाणा के नारनौल में वर्षा के साथ ओलावृष्टि भी हुई है, जिससे कड़ाके की ठंड फिर लौट आई है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को फिर से दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल रहा है। तेज हवाओं के साथ जल्द ही वर्षा शुरू हो गई है। वर्षा का यह दौर दिन भर जारी रहने की संभावना है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई है। लेकिन मौसम विभाग की मानें तो मौसम में आए बदलाव से कल फिर तापमान कम हो जाएगा। ठिठुरन का एहसास भी एक बार फिर बढ़ेगा।

Jagran News (246)
नारनौल में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। जागरण

आज सुबह से दिल्ली समेत एनसीआर में हवाओं के साथ वर्षा हो रही है। इससे ठंड भी बढ़ने लगी है। वहीं, तामपान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, अधिकतम तापमान 19 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिनभर बादल छाए रहेंगे और वर्षा का दौर जारी रह सकता है। ज्यादा धूप निकलने की उम्मीद कम ही है।

यह भी पढ़ें- बारिश के साथ आसमान से गिरे ओले, सड़कों पर बिछी बर्फ की चादर; नारनौल में फिर कड़ाके की ठंड

दूसरी तरफ दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में चल रही है। आज सुबह नौ बजे सीपीसीबी ने 294 एक्यूआई दर्ज किया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। संभावना है कि अभी अगले कई दिन दिल्ली का एक्यूआई 'मध्यम' से 'खराब' श्रेणी में ही बरकरार रहेगा।