स्टोर करके रख लें पानी, 48 घंटे नहीं आएगी सप्लाई; गुरुग्राम के सेक्टर-58 से 80 वालों के लिए GMDA का अलर्ट
गुरुग्राम में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 48 घंटे के लिए जलापूर्ति बाधित रहेगी। जीएमडीए सेक्टर-71 में पाइपलाइन कनेक्शन ...और पढ़ें

गुरुग्राम में 48 घंटे बाधित रहेगी पानी की आपूर्ति। फोटो: आर्काइव
HighLights
30 सितंबर सुबह 9 बजे से 2 अक्टूबर तक जलापूर्ति बाधित
सेक्टर-71 में 1500 एमएम पाइपलाइन कनेक्शन का कार्य
सेक्टर 47-51, 57-75 और बादशाहपुर गांव प्रभावित होंगे
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) द्वारा सेक्टर-51 स्थित बूस्टिंग स्टेशन से मास्टर वाटर सप्लाई बंद रखी जाएगी। इस कारण शहर के कई मुख्य सेक्टरों और गांवों में 30 सितंबर से दो अक्टूबर तक पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
1500 एमएम पाइपलाइन का होगा कनेक्शन
जीएमडीए के अधिकारियों के अनुसार अलमेडा चौक (सेक्टर-71) पर 1500 एमएम पाइपलाइन का कनेक्शन कार्य किया जाना है। इस कार्य के द्वारा सेक्टर 58 से 80 तक की मास्टर वाटर सप्लाई में सुधार करना है।
जिसके लिए इन क्षेत्रों को सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन से जोड़ा जा रहा है (जो वर्तमान में सेक्टर-51 बूस्टिंग स्टेशन से जुड़े हुए हैं)। 30 सितंबर सुबह नौ बजे से दो अक्टूबर सुबह नौ बजे तक पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी।
इन सेक्टरों और गांवों में असर
इस 48 घंटे के शटडाउन के दौरान सेक्टर 47 से 51, सेक्टर 57 से 75 और बादशाहपुर गांव में पानी की सप्लाई आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
जीएमडीए के अधिकारियों ने इन इलाकों के निवासियों को सलाह दी है कि वे 29 सितंबर 2026 से दो अक्टूबर 2026 तक पानी का इस्तेमाल समझदारी के साथ करें, ताकि घरों में पानी की भारी किल्लत की स्थिति से बचा जा सके।
