गुरुग्राम में सदर बाजार रोड से हटेगा अतिक्रमण, बैठक में वार्ड-27 की सफाई और सीएंडडी वेस्ट पर कड़ा रुख
गुरुग्राम के वार्ड-27 में सफाई, सीएंडडी वेस्ट प्रबंधन और स्ट्रीट लाइटों की समस्याओं पर नगर निगम की बैठक हुई। बैठक ...और पढ़ें
-1792232926501_m.webp)
बेहतर होगी वार्ड-27 की सफाई व्यवस्था। जागरण
HighLights
वार्ड-27 में सफाई व्यवस्था सुधारने पर चर्चा हुई।
सीएंडडी वेस्ट प्रबंधन पर प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
सदर बाजार रोड को अतिक्रमण मुक्त बनाया जाएगा।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के वार्ड-27 में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) वेस्ट के उचित प्रबंधन और स्ट्रीट लाइटों से संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर वार्ड कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने की। बैठक के दौरान वार्ड की प्रमुख नागरिक सुविधाओं और स्वच्छता से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए संबंधित समस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया।
बैठक में निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) वेस्ट के उचित प्रबंधन का विषय प्रमुखता से उठाया गया। वार्ड में निर्माण सामग्री और मलबे के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए सीएंडडी वेस्ट के संग्रहण, उठान और निर्धारित स्थान पर निस्तारण को लेकर प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर चर्चा की गई।
बैठक में वार्ड-27 की सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में संयुक्त आयुक्त डॉ. आशीष सिंगला और वार्ड-27 के पार्षद आशीष गुप्ता उपस्थित रहे।
स्ट्रीट लाइटों से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान
बैठक में वार्ड की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। इस संबंध में स्ट्रीट लाइटों से जुड़ी समस्याओं की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। बैठक में मुख्य हनुमान मंदिर, सदर बाजार रोड को अतिक्रमण मुक्त बनाने का विषय भी प्रमुखता से उठाया गया।
इस मार्ग पर आवागमन को सुगम बनाने और नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अतिक्रमण हटाने की आवश्यकता पर चर्चा की गई। बैठक में निर्मल नागेश, सचिन सैनी, योगेश सोलंकी और मृणाल कांत उपस्थित रहे।
