विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में वीआईपी हेलीकॉप्टर और आयोजनों से खिलाड़ियों का प्रशिक्षण बाधित

Published: Thu, 08 Oct 2026 04:31 PM (IST)

गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में वीआईपी हेलीकॉप्टर की पार्किंग और अन्य समारोहों के कारण खिलाड़ियों का प्रशिक्षण अक्सर बाधित ...और पढ़ें

हेलीकॉप्टर के कारण बाधित होता खिलाड़ियों का प्रशिक्षण ( एआई जेनरेटेड इमेज)

हेलीकॉप्टर के कारण बाधित होता खिलाड़ियों का प्रशिक्षण ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. ताऊ देवीलाल स्टेडियम में वीआईपी हेलीकॉप्टर पार्किंग से प्रशिक्षण बाधित।

  2. अक्टूबर में दो बार हेलीकॉप्टर के कारण एथलेटिक्स ग्राउंड बंद रहा।

  3. खेल ग्राउंड बंद न हो, अलग हेलीपैड बनाने का सुझाव।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। एक खिलाड़ी के लिए हर दिन का प्रशिक्षण बहुत अहम होता है। अगर उसका कई दिन प्रशिक्षण बाधित होता है, तो उसके खेल प्रदर्शन पर असर होता है।

कोई भी खेल स्टेडियम खेल प्रशिक्षण के लिए होता है। लेकिन, गुरुग्राम में ताऊ देवीलाल स्टेडियम वीआइपी हेलीकॉप्टर की पार्किंग और अन्य समारोह के आयोजनों पर बंद किया जाता है।

बहुत बार वीआईपी हेलीकॉप्टर यहां पर खड़ा रहता है, तो बहुत बार स्टेडियम को अन्य समारोह के लिए बुक कर दिया जाता है। ऐसे में ग्राउंड पर प्रशिक्षण करने वाले खिलाड़ी ग्राउंड से दूर रहते है।

हेलीकॉप्टर की वजह से ग्राउंड बंद रहा

दरअसल, इस महीने अक्टूबर में दो बार ऐसा हुआ है कि वीआइपी हेलीकॉप्टर के कारण ताऊ देवीलाल स्टेडियम में एथलेटिक्स ग्राउंड बंद रहा है। एक से दो अक्टूबर से एथलेटिक्स ग्राउंड पर वीआइपी हेलीकॉप्टर खड़ा रहा।

इसके बाद पांच से सात अक्टूबर तक वीआइपी हेलीकाप्टर ग्राउंड पर खड़ा रहा और खिलाड़ियों को ग्राउंड पर प्रवेश बंद कर दिया गया। ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है। जब से वर्ष 2003-4 से स्टेडियम का निर्माण हुआ है, तब से वीआइपी हेलीकाप्टर ग्राउंड पर खड़ा रखने का सिलसिला जारी है।

यह नियम है कि अगर क्रिकेट या एथलेटिक्स ग्राउंड पर वीआइपी हेलीकॉप्टर खड़ा है, तो तब तक क्रिकेट प्रशिक्षण बंद रहेगा। वैसे अधिकतर समय हेलीकाप्टर एथलेटिक्स ग्राउंड पर खड़ा किया जाता है।

बीस मिनट के लिए आए हेलीकाप्टर पर ग्राउंड बंद 

अगर हेलीकॉप्टर आधा-एक घंटे के लिए ग्राउंड पर उतरता है, तो पूरा दिन ग्राउंड बंद रखा जाता है। बहुत बार ऐसा होता है कि वीआइपी हेलीकॉप्टर स्टेडियम में पहुंचता है और कुछ देर बाद चला जाता है। ऐसे में ग्राउंड उस दिन के लिए पहले ही बंद दिया जाता है।

सूत्रों के मुताबिक, इस वर्ष मार्च महीने से अब तक का 20 से अधिक बार अलग अलग वीआईपी का हेलीकॉप्टर स्टेडियम में पहुंचा है। इस दौरान दो- तीन बार ऐसा हुआ है कि हेलीकॉप्टर दो-तीन दिन यहीं पर खड़ा रहा है।

पांच अक्टूबर से नहीं हुई प्रतियोगिता 

पांच अक्टूबर सोमवार से ताऊ देवीलाल स्टेडियम में जिला शिक्षा विभाग गुरुग्राम खंड स्कूली खेल कूद प्रतियोगिता होनी तय हुई थी। लेकिन, खेल कूद प्रतियोगिता इस नहीं हो पाई कि यहां पर हेलीकॉप्टर खड़ा हुआ था। इसी कारण स्कूली प्रतियोगिता आठ अक्टूबर बृहस्पतिवार को खेली गई।

एयरपोर्ट पर महंगा पार्किंग चार्ज 

बताया जा रहा है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर पार्किंग करने पर अधिक किराया लगता है। इसी लिए जब दो-चार दिन हेलीकाप्टर को दिल्ली में रुकना होता है, तो हेलीकॉप्टर ताऊ देवीलाल स्टेडियम में पुलिस की निगरानी में खड़ा किया जाता है।

क्रिकेट ग्राउंड पार्किंग बनाई जा सकती है हेलीपैड

स्टेडियम में क्रिकेट ग्राउंड के पास इतनी बड़ी पार्किंग है, जिस में कई सौ कार पार्किंग की जा सकती है। यहां पर इतनी जगह है कि दो हेलीपैड बनाई जा सकती है। अगर उस पार्किंग में वीआइपी हेलीकॉप्टर के खड़े होने की हेलीपैड़ बना दी जाए, तो फिर किसी खेल ग्राउंड को बद करने की आवश्यकता नहीं होगी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल की कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा, भावना व ज्योति को 1-1 करोड़ और सरकारी नौकरी; CM सुक्खू का एलान; रेणुका को भी इनाम