विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में वाटिका एक्सप्रेशन सोसायटी में पथराव, जमीन विवाद में पांच गिरफ्तार

Published: Sun, 08 Nov 2026 08:35 AM (IST)

गुरुग्राम की वाटिका एक्सप्रेशन सोसायटी में जमीन विवाद को लेकर पथराव हुआ, जिससे निवासियों में दहशत फैल गई। पुलिस ने ...और पढ़ें

गुरुग्राम पुलिस ने पांच को गिरफ्तार किया।

गुरुग्राम पुलिस ने पांच को गिरफ्तार किया।

HighLights

  1. वाटिका एक्सप्रेशन सोसायटी में शनिवार रात पथराव हुआ।

  2. जमीन विवाद के चलते बिल्डर ने दीवार गिराई थी।

  3. पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में सेक्टर-88बी स्थित वाटिका एक्सप्रेशन सोसायटी में शनिवार रात पथराव हो गया। आरोप है कि कुछ व्यक्तियों ने सोसायटी पर पत्थर बरसाए, जिससे निवासियों में दहशत फैल गई। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि वाटिका एक्सप्रेशन सोसायटी के साथ लगती जमीन फोर एस बिल्डर की है, जहां उसके द्वारा निर्माण कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इस जमीन तक पहुंचने के लिए बिल्डर के पास रास्ता उपलब्ध नहीं था।

इसी के चलते बिल्डर ने वाटिका की साथ लगती दीवार गिराकर रास्ता बना लिया और दीवार के हिस्से को अपनी जमीन में शामिल कर लिया गया। इसी विवाद के चलते आरोपितों ने रात को सोसायटी में पथराव की घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद सोसायटी के निवासियों ने सामूहिक रूप से पुलिस चौकी सेक्टर-93 में शिकायत दी। शिकायत में बताया गया कि रात को कुछ व्यक्तियों ने सोसायटी में पथराव किया। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर-93 की टीम ने मामले में पांच व्यक्तियों के विरुद्ध धारा कानूनी कार्रवाई की।

आरोपितों की पहचान नूंह के कोटा गांव निवासी मनोज, सेक्टर 9ए निवासी डोनाल्ड राज, कादरपुर निवासी प्रवीण, संजीव और सतीश के रूप में की गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।