विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSC परीक्षा को लेकर गुरुग्राम प्रशासन अलर्ट, ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात; 34 केंद्रों पर 11896 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम

Published: Sun, 13 Sep 2026 11:49 AM (GMT+05:30)

गुरुग्राम में आज आयोजित होने वाली यूपीएससी सीडीएस और एनडीए परीक्षाओं के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। 34 केंद्रों पर 11,896 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

सीडीएस और एनडीए परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट। AI जनरेटेड

सीडीएस और एनडीए परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट। AI जनरेटेड

HighLights

  1. गुरुग्राम में यूपीएससी सीडीएस, एनडीए परीक्षा आज।

  2. 34 केंद्रों पर 11,896 परीक्षार्थी होंगे शामिल।

  3. जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण परीक्षा हेतु व्यवस्थाएं कीं।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आज आयोजित होने वाली सीडीएस और एनडीए परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

गुरुग्राम में परीक्षा के लिए 34 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 11,896 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

बैठक में दिए निर्देश

परीक्षा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को लघु सचिवालय में सीईओ जिला परिषद सुमित कुमार की अध्यक्षता में सेंटर सुपरवाइजर और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की बैठक हुई थी। इसमें परीक्षा यूपीएससी के दिशा-निर्देशों का हर स्तर पर पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे।

बता दें कि स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यूपीएससी जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा के संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सीडीएस की परीक्षा तीन चरणों में, जबकि एनडीए की परीक्षा दो चरणों में होगी। परीक्षा केंद्रों पर सेंटर सुपरवाइजर और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।