गुरुग्राम के तावडू रोड पर तेज रफ्तार वाहन ने तीन युवकों को रौंदा, दो की मौत और एक गंभीर रूप से घायल
गुरुग्राम के तावडू रोड पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े तीन युवकों को टक्कर मार दी। ...और पढ़ें
-1792912659111_m.webp)
गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा। जागरण
HighLights
तावडू रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत।
मोहित और पंकज की हादसे में जान गई, मुकुल घायल।
बिलासपुर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, चालक की तलाश।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम के बिलासपुर थाना क्षेत्र में तावडू रोड पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा शनिवार रात करीब नौ बजे तावडू रोड पर एक ई कॉम नाम के वेयर हाउस के पास हुआ।
ड्यूटी के बाद घर जा रहे थे तीनों
तावडू के जौरासी गांव निवासी संजय ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके गांव के मोहित, पंकज और मुकुल तीनों वेयर हाउस में काम करते थे। शनिवार रात ड्यूटी के बाद घर जाने के दौरान तीनों सड़क किनारे बात कर रहे थे। तभी एक तेज गति और लापरवाही से आ रहे वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया कि घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मोहित और पंकज को मृत घोषित कर दिया। मुकुल का इलाज चल रहा है।
बिलासपुर थाना पुलिस ने बताया कि घटना स्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। इसके माध्यम से वाहन की पहचान कर जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
