गुरुग्राम में पटौदी बाईपास पर कार की टक्कर से पलटा टेंपो, हादसे में महिलाओं समेत 11 घायल
गुरुग्राम के पटौदी बाईपास रोड पर शनिवार शाम एक कार की टक्कर से टेंपो पलट गया। इस हादसे में नौ ...और पढ़ें
-1792902463111_m.webp)
गुरुग्राम में हादसे में महिलाओं समेत 11 लोग घायल। जागरण
HighLights
पटौदी बाईपास रोड पर कार की टक्कर से टेंपो पलटा।
हादसे में नौ महिलाओं और एक बच्चे समेत 11 लोग घायल हुए।
घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया, पुलिस जांच जारी।
संवाद सहयोगी, पटौदी (गुरुग्राम)। गुरुग्राम में पटौदी बाईपास रोड पर शनिवार शाम एक कार की टक्कर से टेंपो पलट गया। हादसे में नौ महिलाएं समेत 11 लोग घायल हो गए। टेंपो ड्राइवर महिलाओं को वेयरहाउस से उनके घर ले जा रहा था।
जानकारी के अनुसार, सभी घायल महिलाएं ऊंचा माजरा स्थित टीवीएस वेयरहाउस में काम करती हैं और ड्यूटी समाप्त होने के बाद अपने घरों खानपुर और नानूकलां जा रही थीं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
घायल महिलाओं के नाम
जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल रेनू (42), संगीता (30) और रामरति (39) को केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, राधा (36), सरिता (35), ज्योति (35), सुरेश देवी (50) और छह वर्षीय दूरबीन को श्री श्याम अस्पताल पटौदी में भर्ती कराया गया।
इधर, पटौदी के उपमंडल अस्पताल में तीन घायल पहुंचे। उनकी स्थिति खराब होने के कारण उन्हें उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। इनमें ज्योति खानपुर (30), रजनी (38) और हरबीर (30) शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। दुर्घटना के बाद वाहन ड्राइवर मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- नूंह में खौफनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रॉले और कार की टक्कर में तीन की मौत, शव निकालने के लिए बुलाना पड़ा बुलडोजर
