विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में बेसहारा पशु पकड़ने का अभियान ठप, नगर निगम ने एजेंसी को दिया अंतिम नोटिस

Published: Mon, 26 Oct 2026 06:16 PM (IST)

गुरुग्राम में बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान एक माह से ठप है, जिस पर नगर निगम ने संबंधित एजेंसी को अंतिम नोटिस जारी किया है।

गुरुग्राम में बेसहारा पशु पकड़ने का अभियान ठप ( एआई जेनरेटेड इमेज)

गुरुग्राम में बेसहारा पशु पकड़ने का अभियान ठप ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. गुरुग्राम में बेसहारा पशु पकड़ने का अभियान एक माह से बंद।

  2. नगर निगम ने काम बंद करने वाली एजेंसी को अंतिम नोटिस दिया।

  3. एक सप्ताह में काम न होने पर अनुबंध रद्द, ब्लैकलिस्ट की चेतावनी।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। शहर में बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान करीब एक माह से बंद पड़ा है। नगर निगम ने इस मामले में एजेंसी को अंतिम नोटिस जारी किया है।

संयुक्त आयुक्त डॉ नरेश कुमार ने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह के भीतर काम दोबारा शुरू नहीं हुआ तो एजेंसी का अनुबंध रद करने के साथ उसे ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।

विफल साबित हुई एजेंसी

नगर निगम के दस्तावेजों के अनुसार, क्लस्टर-एक और क्लस्टर-दो में बेसहारा पशुओं को पकड़ने का वर्क ऑर्डर तीन सितंबर 2026 को जारी किया गया था। इसके बावजूद एजेंसी आवश्यक वाहन और कर्मचारी उपलब्ध कराने में विफल रही।

निगम ने 18 और 25 सितंबर को जुर्माना लगाने के साथ चेतावनी पत्र भी जारी किए थे। इसके बाद एजेंसी ने 29 सितंबर को ईमेल के माध्यम से वर्क आर्डर रद करने का अनुरोध भेजा और सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना काम बंद कर दिया।

सड़क हादसों का बढ़ा खतरा

सड़कों और चौराहों पर घूमते बेसहारा पशुओं के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इनके अचानक सड़क पर आने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। अभियान बंद होने से लोगों की शिकायतें भी बढ़ रही हैं।

बैंक गारंटी जब्त करने की चेतावनी

निगम ने एजेंसी को तत्काल वाहन और कर्मचारी तैनात कर अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। एक सप्ताह में काम शुरू नहीं होने पर अनुबंध रद करने, बैंक गारंटी और धरोहर राशि जब्त करने तथा भविष्य की सरकारी निविदाओं से ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- सिरौलीकलां में अवैध पशु कटान पर पुलिस का शिकंजा, 10 आरोपी गिरफ्तार, करीब छह कुंतल मांस भी बरामद