विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'500 रुपये लो, गाड़ी में बैठो', गुरुग्राम में टहल रहीं युवतियों का स्कॉर्पियो से पीछा; PG में छिपकर बची जान

Published: Thu, 29 Oct 2026 07:47 PM (IST)

गुरुग्राम के सेक्टर-70 में ट्यूलिप चौक के पास दो युवतियों से स्कार्पियो सवार व्यक्ति ने बदसलूकी की और उनका पीछा ...और पढ़ें

स्कॉपियो से किया युवतियों का पीछा। फोटो: एआई जनरेटेड

स्कॉपियो से किया युवतियों का पीछा। फोटो: एआई जनरेटेड

HighLights

  1. सेक्टर-70 में युवतियों से स्कार्पियो सवार ने की बदसलूकी।

  2. आरोपी ने नौकरी और पैसे देने का दिया था लालच।

  3. पीड़िताओं ने स्ट्रीट लाइट, पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर-70 में ट्यूलिप चौक के पास दो युवतियों से बदसलूकी और पीछा करने का मामला सामने आया है। आरोप स्कार्पियो सवार एक पुरुष पर है।

पीड़िताओं में से एक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पूरी घटना साझा की और इलाके में स्ट्रीट लाइट और पुलिस गश्त न होने पर सवाल उठाए हैं।

नौकरी और पैसे देने की पेशकश

25 वर्षीय पीड़िता के अनुसार बुधवार रात करीब दस बजे वह अपनी रूममेट के साथ टहलकर पीजी लौट रही थी। तभी स्कार्पियो सवार पुरुष और महिला ने उनसे लग्जरी पीजी का पता पूछा।

बातचीत के दौरान पुरुष ने उनकी निजी जिंदगी, नौकरी और खर्चों के बारे में सवाल करने शुरू कर दिए और नौकरी दिलाने व पैसे देने की पेशकश की।

पोस्ट के अनुसार युवती के दूरी बनाए रखने पर वह आक्रोशित हो गया। उसने दिवाली गिफ्ट के तौर पर 500 रुपये देने की पेशकश की, लेकिन दोनों ने मना कर दिया।

Gurugram

खाने के लिए गाड़ी में बैठने का दबाव

इसके बाद आरोपियों ने उन्हें गाड़ी में बैठकर कुछ खाने के लिए दबाव बनाया। आरोप है कि जब युवतियों ने इसका विरोध किया तो पुरुष ने गाली-गलौज की, जिसके बाद दोनों वहां से भाग निकलीं।

स्कार्पियो सवारों ने ट्यूलिप सोसाइटी से लेकर एवेन्यू-69 के पास फूड स्टाल तक उनका पीछा किया। दोनों एक पीजी में जाकर छिप गईं, जहां मौजूद लोगों ने मदद की। लोगों के बाहर आने पर स्कार्पियो चालक मौके से फरार हो गया।

स्ट्रीट लाइट और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

पीड़िता ने रास्ते पर स्ट्रीट लाइट न होने और रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

शिकायत मिलने पर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- एक्स पर पोस्ट के बाद गुरुग्राम पुलिस का एक्शन, उबर कैब में महिला से गुंडागर्दी करने वाला ड्राइवर गिरफ्तार