विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में मनचले की गंदी हरकत, खुद को बचाने के लिए चलती बाइक से कूदी छात्रा; आरोपी गिरफ्तार

Published: Fri, 02 Oct 2026 08:10 AM (IST)

सोहना में एक 13 वर्षीय छात्रा को परिचित युवक ने जबरन बाइक पर बिठाकर अश्लील हरकतें कीं। घबराकर छात्रा ने ...और पढ़ें

छेड़छाड़ पर बाइक से कूदी छात्रा। फोटो: सांकेतिक

छेड़छाड़ पर बाइक से कूदी छात्रा। फोटो: सांकेतिक

HighLights

  1. 13 वर्षीय छात्रा से परिचित युवक ने की अश्लील हरकत

  2. घबराकर छात्रा ने चलती बाइक से कूदकर खुद को बचाया

  3. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पॉक्सो में केस दर्ज किया

जागरण, सोहना। सोहना में एक स्कूली छात्रा को गांव के जानकार युवक द्वारा जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाने और रास्ते में उसके साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है।

आरोप है कि युवक की हरकतों से घबराकर 13 वर्षीय छात्रा ने चलती बाइक से छलांग लगा दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर 23 वर्षीय आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

स्कूल से लौटते समय बाइक पर बैठाया

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी सरकारी स्कूल में पढ़ती है। स्कूल की छुट्टी के बाद वह घर लौट रही थी।

इसी दौरान रास्ते में गांव का ही एक जानकार युवक मिला। शिकायत के अनुसार, युवक ने छात्रा को जबरन बाइक पर बैठा लिया और कहा कि वह उसे गांव तक छोड़ देगा।

हरकत से घबराकर बाइक से कूदी

पीड़िता की मां के आरोप के मुताबिक, रास्ते में युवक ने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। इससे छात्रा घबरा गई और खुद को बचाने के लिए चलती बाइक से नीचे छलांग लगा दी।

सड़क पर गिरने से छात्रा को काफी चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने उसे सड़क से उठाया और टेंपो से गांव पहुंचाया।

इलाज के बाद परिवार को बताया

घटना के बाद छात्रा का इलाज कराया गया। इलाज के बाद उसने परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसकी मां ने पुलिस को शिकायत दी।

पोक्सो समेत धाराओं में केस

सोहना सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ पोक्सो और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने 23 वर्षीय आरोपित को इंद्री मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के लिए मालिकों ने जमीन देने से किया इनकार, प्लॉट और सरकारी नौकरी की मांग; अब अधिग्रहण की तैयारी