उच्चतर शिक्षा में बदलाव की जरूरत : सत्यपाल ¨सह
संस, पटौदी : केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सत्यपाल ¨सह ने कहा उच्चतर शिक्षा में बदलाव क
संस, पटौदी : केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सत्यपाल ¨सह ने कहा उच्चतर शिक्षा में बदलाव की जरूरत है। सत्यपाल ¨सह ने पटौदी के पाथ फाइंडर ग्लोबल स्कूल में रेजांगला वार मेमोरियल तथा प्राइड ऑफ पटौदी के नाम से बनाए गए स्मारक का उद्घाटन करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो संस्कार देने के साथ रोजगार भी दे। समारोह में विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके ¨सह ने कहा कि रेजांगला का युद्ध स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। ऐसी वीरता की मिसालें बहुत कम मिलती हैं। इस अवसर पर मेजर जनरल जीडी बख्शी ने हरियाणा की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि रेजांगला के युद्ध में हरियाणा के लोगों ने अपनी वीरता एवं देश भक्ति का परिचय दिया। समारोह में पाथ फाइंडर ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने भारत चीन युद्ध के दौरान हुए रेजांगला युद्ध का नृत्य नाटिका के माध्यम से सजीव मंचन किया। समारोह में रेजांगला युद्ध के बचे सैनिकों के अतिरिक्त युद्ध में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुमाऊं रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट जनरल बीएस सेरावत, रेजांगला युद्ध के नायक परमवीर चक्र विजेता शहीद मेजर शैतान ¨सह के पुत्र नरपत ¨सह, श्रीधर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर सेवानिवृत ब्रिगेडियर करतार ¨सह, मेजबान संस्था के संस्थापक मेजर अशोक यादव, विद्यालय के चेयरमैन अमित यादव, प्राचार्या एवं उप प्राचार्या पवन बाली, पूर्व पालिका प्रधान प्रेम सचदेवा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।