कर्ज नहीं पत्नी की वजह से 'डिप्रेशन' में थे संभव, तलाक की चर्चा के बीच 43वीं मंजिल से कूदकर दी जान
गुरुग्राम निवासी संभव जैन ने नोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह तीन दिन से लापता थे ...और पढ़ें

संभव जैन, एआई जनरेटेड
HighLights
संभव जैन ने नोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की।
वह गुरुग्राम के निवासी थे और तीन दिन से लापता थे।
पत्नी से तलाक विवाद के कारण डिप्रेशन में होने की आशंका।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। नोएडा की सबसे ऊंची इमारत के 43 मंजिल से कूदकर संभव जैन ने शनिवार को अपनी जान दे दी. अब उनसे जुड़ी कई जानकारी सामने आ रही है.
संभव जैन आईएमटी मानेसर सेक्टर 1 के आइएमटी व्यू जीएचएस 52 सोसायटी के टावर-ए स्थित फ्लैट नंबर 703 में परिवार के साथ रहते थे और घटना के तीन दिन पहले से ही वह घर से लापता थे।
आईटी सेक्टर में कार्यरत थे संभव के पिता
घटना की जानकारी मिलने के बाद शनिवार को संभव के पिता, मां और बहन नोएडा चले गए और घर पर पूरा दिन ताला लटका मिला। पड़ोसियों ने बताया कि संभव गुरुग्राम के डीएलएफ साइबर हब स्थित एक आईटी कंपनी में काम करते थे। पिता-पुत्र दोनों आईटी सेक्टर में कार्यरत थे।
पड़ोसियों के मुताबिक संभव की 2024 में शादी हुई थी और डेढ़ साल पहले उन्हें एक बेटा भी हुआ था। पड़ोसियों में चर्चा है कि संभव तीन दिन पहले बिना बताए घर से चले गए थे। इस दौरान उन्होंने वाट्सएप पर पिता से बातचीत की और परेशान होने की बात कही।
आठ महीने से पत्नी के साथ विवाद
पड़ोसियों ने बताया कि संभव का अपनी पत्नी से करीब आठ महीने से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पत्नी पांच छह महीने पहले मायके चली गई थी और दोनों के बीच तलाक का मामला चल रहा था। आशंका है कि संभव इसी वजह से डिप्रेशन में थे।
कर्ज नहीं पत्नी की वजह से परेशान थे संभव
पड़ोसियों ने कर्ज की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि ऐसा नहीं लगता कि संभव कर्ज से परेशान थे। घर में उनके साथ पिता, मां और बहन रहती थी। सोसायटी के एक आरडब्ल्यूए सदस्य ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही संभव से उनकी मुलाकात हुई थी, तब वह सामान्य लग रहे थे और अच्छे से हाय-हैलो भी हुई थी।
संभव काफी मिलनसार थे, उनके जाने से फ्रेंड सर्कल में भी शोक है। घर में कुछ महीने से अनबन चलने की बात सामने आई है, लेकिन पूरा परिवार संभव को सपोर्ट करता था।
यह भी पढ़ें- कर्ज में डूबे युवक ने नोएडा की सबसे ऊंची बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान, टुकड़ों में बिखरा शरीर
