विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुबह ऑफिस से पहले चलाता था रैपिडो, गुरुग्राम में सड़क हादसा; डाटा एनालिस्ट समेत 2 की मौत

Published: Thu, 01 Oct 2026 02:33 PM (IST)

गुरुग्राम के सेक्टर-18 सिरहौल में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में एक डाटा एनालिस्ट ...और पढ़ें

सड़क हादसे में दो की मौत। फोटो: सांकेतिक

सड़क हादसे में दो की मौत। फोटो: सांकेतिक

HighLights

  1. गुरुग्राम के सिरहौल में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

  2. मृतकों में एक डाटा एनालिस्ट और सुबह रैपिडो राइडर था

  3. तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी को टक्कर मारी, चालक फरार

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर-18 सिरहौल में गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में एक गुरुग्राम में डाटा एनालिस्ट के तौर पर काम करता था, जो सुबह के समय रैपिडो चलाता था।

मृतक की पहचान 25 वर्षीय सौरभ विश्वकर्मा के रूप में हुई है। मूल रूप से नागोद, सतना (मध्य प्रदेश) का रहने वाला सौरभ पिछले करीब 15 साल से परिवार के साथ मोलहेड़ा में रह रहा था। वह सेक्टर-56 स्थित एक आईटीसी कंपनी में डाटा एनालिस्ट के पद पर कार्यरत था।

पुलिस के अनुसार, सौरभ रोजाना सुबह ऑफिस जाने से पहले रैपिडो पर राइड देता था। गुरुवार सुबह भी वह अपनी स्कूटी से ऑफिस जा रहा था, तभी उसे भोपाल निवासी दिव्यांश नाम के युवक की राइड आई। सौरभ ने दिव्यांश को लिफ्ट दे दी।

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर

सेक्टर-18 सिरहौल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चालक मौके से फरार

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के बालाघाट आगमन से पहले एक और आदिवासी बच्ची की मौत, मलेरिया समेत अन्य व्याधियों से थी पीड़ित