विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में 22 घंटे बिजली गुल, गुस्साए लोगों ने दौलताबाद फ्लाईओवर पर लगाया जाम; पुलिस के फूले हाथ-पांव

Published: Thu, 22 Oct 2026 09:07 PM (IST)

गुरुग्राम में 22 घंटे तक बिजली गुल रहने से गुस्साए लोगों ने दौलताबाद फ्लाईओवर पर जाम लगा दिया। पुलिस और ...और पढ़ें

करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आश्वासन दिया। जागरण

करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आश्वासन दिया। जागरण

HighLights

  1. बिजली न आने से दौलताबाद फ्लाईओवर पर जाम लगा।

  2. कई इलाकों में 10 से 22 घंटे तक बिजली गुल रही।

  3. पुलिस हस्तक्षेप के बाद बिजली बहाल हुई, जाम खुला।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। बिजली न आने के विरोध में गुस्साए लोगों ने गुरुवार शाम दौलताबाद फ्लाईओवर पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आश्वासन दिया। बिजली निगम के कर्मचारियों ने फॉल्ट ठीक कर बिजली बहाल की, जिसके बाद जाम खुला।

कई इलाकों में 10-20 घंटे से बिजली गुल

दरअसल, बिजली के निजीकरण के विरोध में हरियाणा के बिजली संगठनों ने हड़ताल की चेतावनी दी थी। इसके चलते बुधवार रात 10 बजे के बाद से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। सेक्टर-5, रेलवे रोड, दयानंद कॉलोनी, अशोक विहार, सूरत नगर, राजेंद्र पार्क, पटौदी, फरुखनगर, सोहना और मानेसर के कई इलाकों में 10-20 घंटे तक बिजली नहीं आई।

फ्लाईओवर के पास सड़क जाम कर दी

बिजली न आने से घरों के उपकरण बंद हो गए और पानी की सप्लाई भी रुक गई। लोगों को पूरे दिन परेशानी झेलनी पड़ी। इससे आक्रोशित होकर राजेंद्र पार्क और रेलवे रोड के लोगों ने गुरुवार शाम सात बजे दौलताबाद फ्लाईओवर के पास सड़क जाम कर दी।

करीब आठ बजे निगम कर्मचारियों ने फॉल्ट ठीक किया

जाम की सूचना पर एसीपी धर्मवीर समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग बिजली निगम और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। पुलिस प्रशासन ने तुरंत बिजली निगम को फॉल्ट ठीक करने के निर्देश दिए। रात करीब आठ बजे निगम कर्मचारियों ने फॉल्ट ठीक किया, जिसके 22 घंटे बाद सेक्टर-5, रेलवे रोड समेत कई इलाकों में बिजली व्यवस्था सुचारू हो पाई और लोग जाम हटाने को राजी हुए।