विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में दहशत फैलाने की साजिश नाकाम, गुरुग्राम पुलिस ने तीन युवकों को विदेशी पिस्तौल के साथ दबोचा

Published: Sat, 03 Oct 2026 02:23 PM (IST)

गुरुग्राम अपराध शाखा ने दिल्ली में दहशत फैलाने की साजिश रच रहे तीन युवकों को अवैध विदेशी पिस्तौल के साथ ...और पढ़ें

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। जागरण

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। जागरण

HighLights

  1. गुरुग्राम में तीन युवक अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार।

  2. दिल्ली में दहशत फैलाने की साजिश को किया नाकाम।

  3. दो विदेशी पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद हुए।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में अपराध शाखा फरुखनगर की टीम ने दिल्ली में वारदात कर दहशत फैलाने की साजिश रच रहे तीन युवकों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो विदेशी पिस्टल (पीएक्स, चाइना मेड) और पांच कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ थाना सेक्टर-10 में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

आरोपियों की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभय उर्फ मौलड़ (20) निवासी गांव खेड़ा झांझरोला, जतिन उर्फ जोनी (29) निवासी पटेल नगर सोनीपत और सागर निवासी खेड़ा झांझरोला के रूप में हुई है।

पुलिस टीम ने आरोपी अभय को गांव गढ़ी फ्लाईओवर न्यू पटौदी-गुरुग्राम रोड के पास से, जतिन को फरुखनगर से और सागर को केएमपी फरुखनगर से काबू किया।

वहीं, कार्रवाई के दौरान आरोपी सागर पुलिस से बचने के लिए फ्लाईओवर से कूद गया, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डिस्चार्ज होने के बाद उसे नियमानुसार गिरफ्तार किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-10-03 at 13.42.28

विदेश में बैठे साथियों के संपर्क में थे आरोपी

उधर, पूछताछ में सामने आया कि अभय को अवैध हथियार जतिन ने उपलब्ध कराए थे, जबकि जतिन को ये हथियार उसके अन्य साथियों ने दिए थे। आरोपी अपने विदेश में बैठे साथियों के संपर्क में थे और उनके कहने पर अवैध वसूली व रंगदारी के लिए रेकी कर रहे थे।

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी दिल्ली में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देकर भय का माहौल पैदा करना चाहते थे।

जतिन के खिलाफ दिल्ली में पहले से आबकारी अधिनियम के तहत एक केस दर्ज है।एसीपी नवीन शर्मा ने बताया कि मामले में हथियार सप्लाई के नेटवर्क, स्रोत और आरोपियों के संपर्क में रहे अन्य लोगों के बारे में गहनता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- एक साल से बेरोजगार था AI क्रिएटर, इटली की महिला को प्रेमजाल में फंसाकर ठगा; खुद पहुंची गुरुग्राम तो हुआ गिरफ्तार