विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में तेज संगीत बंद कराने पहुंची पुलिस से बदसलूकी, पांच आरोपित गिरफ्तार

Published: Wed, 11 Mar 2026 05:35 AM (IST)Updated: Wed, 11 Mar 2026 07:05 AM (IST)

गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित कम्युनिटी सेंटर में देर रात तेज संगीत बंद कराने पहुंची पुलिस टीम से युवकों ने बदसलूकी ...और पढ़ें

पुलिस से मारपीट करनेवाले पांच आरोपित गिरफ्तार।

पुलिस से मारपीट करनेवाले पांच आरोपित गिरफ्तार।

HighLights

  1. तेज संगीत बंद कराने गई पुलिस से बदसलूकी।

  2. गुरुग्राम के सेक्टर-38 कम्युनिटी सेंटर की घटना।

  3. पुलिस ने पांच आरोपितों को किया गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर-38 स्थित कम्युनिटी सेंटर में देर रात तेज आवाज में बज रहा संगीत बंद कराने पहुंची पुलिस से युवक बदसलूकी की गई। युवकों ने पुलिस टीम का रास्ता रोक लिया और सरकारी कार्रवाई में बाधा डाली। मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक म्यूजिक सिस्टम (डिस्क जाकी) भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब सवा 11 बजे ईआरवी-271 टीम को सूचना मिली थी कि सेक्टर-38 के कम्युनिटी सेंटर में देर रात तेज आवाज में संगीत बजाया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों से संगीत बजाने की अनुमति मांगी। हालांकि मौके पर मौजूद कोई भी व्यक्ति अनुमति नहीं दिखा सका।

पुलिस टीम ने जब संगीत बंद करने और नाम-पता बताने के लिए कहा तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और पुलिस टीम का रास्ता रोककर सरकारी कार्य में बाधा डाल दी। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना सदर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को सेक्टर-39 क्षेत्र से पांच आरोपितों को काबू कर लिया। आरोपितों की पहचान गांव झाड़सा निवासी अमित कुमार, अरुण, हिमांशु, जतिन और मनीष सैनी के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपितों में से अमित ऑटो चालक है, अरुण मेडिकल स्टोर पर काम करता है, जबकि हिमांशु और मनीष निजी कंपनी में कार्यरत हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपित जतिन पर आर्म्स एक्ट और हिमांशु पर मारपीट करके हत्या का मामला पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी आरोपितों को अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में घटेगा धूल प्रदूषण, नगर निगम की सड़कों को पक्का करने की कवायद तेज