विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'दीवाली गिफ्ट दो', गुरुग्राम में खुलेआम कैश मांगते कैमरे में कैद हुआ पुलिसकर्मी; वीडियो वायरल

Published: Sun, 08 Nov 2026 03:05 PM (IST)

गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस अधिकारी द्वारा 'दीवाली गिफ्ट' के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो ...और पढ़ें

HighLights

  1. ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने दीवाली गिफ्ट के नाम पर रिश्वत मांगी।

  2. साइबर हब के पास कार चालक से रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद।

  3. चालान फोटो हटाने के लिए होमगार्ड ने भी रिश्वत मांगी, वीडियो वायरल।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। दीवाली के मौके पर गुरुग्राम के साइबर हब के पास चेकपॉइंट पर तैनात एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी एक कार चालक से 'दिवाली गिफ्ट' मांगता हुआ नजर आ रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी कार को रोककर ड्राइवर से बार-बार गिफ्ट की मांग करता है। ड्राइवर उसे समझाता रहता है कि वह अपनी बहन के साथ यात्रा कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद पुलिसकर्मी अपनी मांग पर अड़ा रहता है।

नहीं माना पुलिसकर्मी

बताया जा रहा है कि जब पुलिसकर्मी ने कोई भौतिक गिफ्ट देने की बात कही तो कार में बैठी महिला ने गाड़ी में रखा फेस्टिव हैंपर उसे सौंप दिया। हैंपर लेने के बाद पुलिसकर्मी ने दोनों को वहां से जाने दिया।

लोगों में भारी गुस्सा

वहीं, वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में भारी गुस्सा है। लोग इसे 'दिवाली गिफ्ट' नहीं बल्कि खुली वसूली बता रहे हैं और संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले में गुरुग्राम पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान नहीं है।

होमगार्ड का भी वीडियो वायरल

गुरुग्राम में रिश्वत लेने का एक और मामला सामने आया है। चालान के फोटो डिलीट करने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले होमगार्ड की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने कहा कि वीडियो के आधार पर जांच कराई गई, लेकिन आरोपी होमगार्ड गुरुग्राम पुलिस में तैनात नहीं पाया गया। इसके अलावा यह भी है कि यह वीडियो कब का है और किस स्थान का है, इसकी भी पहचान नहीं हो पाई है।

शुक्रवार को एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। वीडियो में एक होमगार्ड कथित तौर पर चालान के फोटो डिलीट करने के बदले 1500 रुपये मांगते नजर आ रहा है। महिला से रुपये मिलने के बाद होमगार्ड का व्यवहार भी बदल जाता है और वह कैब ड्राइवर को भाई कहकर संबोधित करने लगता है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो कब का है और इसे कहां रिकार्ड किया गया था।

पुलिस इस वीडियो की पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, सामने आया वीडियो गुरुग्राम का नहीं है। वीडियो की वास्तविक जगह और समय का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।