गुरुग्राम नगर निगम का SUPER एप तैयार, अब नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर; एक क्लिक पर दूर होंगी शहर की समस्याएं
गुरुग्राम नगर निगम ने शहरवासियों के लिए एक सुपर एप तैयार किया है। इस एप के जरिए सड़क, सीवर, जलापूर्ति ...और पढ़ें
-1792237707058_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड
HighLights
नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें अब एप पर होंगी दर्ज।
शिकायतों की स्थिति को रियल टाइम में ट्रैक किया जा सकेगा।
संपत्ति कर, पानी बिल भुगतान जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। शहरवासियों को नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों के लिए नगर निगम कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
नगर निगम गुरुग्राम ने सुपर एप का ट्रायल कर लिया है। निगम अधिकारियों के अनुसार एप को आमजन के लिए लांच करने की तैयारी चल रही है।
एप पर दर्ज करवा सकते हैं ये शिकायतें
सुपर एप के माध्यम से सड़क, सीवर, जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट और पार्कों से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराई जा सकेंगी। एप में ड्रोन सर्वे से प्राप्त डेटा और जियो-मैपिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
इससे पता चल सकेगा कि संबंधित सड़क या सुविधा नगर निगम, एचएसवीपी, जीएमडीए अथवा पीडब्ल्यूडी के अधिकार क्षेत्र में है।
रियल टाइम मे ंट्रैक होंगी शिकायतें
एप पर शिकायतों की स्थिति रियल टाइम में ट्रैक की जा सकेगी। संबंधित अधिकारी को काम से पहले और बाद की तस्वीरें अपलोड करनी होंगी। तय समय में समाधान नहीं होने पर शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने की व्यवस्था भी होगी।
एआइ चैटबाट शिकायत दर्ज कराने और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने में मदद करेगा। एप पर संपत्ति कर और पानी के बिलों का भुगतान, सामुदायिक भवनों की उपलब्धता की जानकारी और आनलाइन बुकिंग जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में सदर बाजार रोड से हटेगा अतिक्रमण, बैठक में वार्ड-27 की सफाई और सीएंडडी वेस्ट पर कड़ा रुख
