गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने ब्लेड से गला काटकर की आत्महत्या, बंगाल का रहने वाला था कर्मकार
गुरुग्राम के सेक्टर-56 में एक 37 वर्षीय व्यक्ति ने शेविंग ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या कर ली। मानसिक रूप से ...और पढ़ें

गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने आत्महत्या की। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
गुरुग्राम के सेक्टर-56 में व्यक्ति ने ब्लेड से की आत्महत्या।
मानसिक रूप से परेशान 37 वर्षीय पी. कर्मकार ने काटा गला।
मृतक कुछ महीने पहले बंगाल से गुरुग्राम आया था।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम के सेक्टर-56 में एक व्यक्ति द्वारा शेविंग ब्लेड से खुद का गला काटकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात की है।
सेक्टर-56 थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मूल रूप से बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर के रहने वाले 37 वर्षीय पी. कर्मकार के रूप में की गई।
पुलिस ने बताया कि पी. कर्मकार कुछ महीने पहले गुरुग्राम आया था। उसकी एक बड़ी बहन सेक्टर-64 में रहती है। यह उसी के घर में रह रहा था।
बहन के अनुसार, पी. कर्मकार मानसिक रूप से परेशान था। शनिवार रात उसने शेविंग ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या कर ली।
