विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JE सस्पेंड और सफाईकर्मी टर्मिनेट, गुरुग्राम नगर निगम ऑफिस में विवाद के बाद बड़ा एक्शन

Published: Sat, 21 Nov 2026 01:12 PM (IST)

गुरुग्राम नगर निगम में दो महिला सफाई कर्मचारियों के विवाद के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। जूनियर इंजीनियर संजीत कुमार को निलंबित किया गया और एक महिला सफाई कर्मचारी भारती की सेवाएं समाप्त कर दी गईं।

सेक्टर-34 स्थित गुरुग्राम नगर निगम कार्यालय। जागरण - आर्काइव

सेक्टर-34 स्थित गुरुग्राम नगर निगम कार्यालय। जागरण - आर्काइव

HighLights

  1. गुरुग्राम नगर निगम में महिला सफाई कर्मचारियों के बीच विवाद।

  2. ड्यूटी में लापरवाही पर जेई संजीत कुमार निलंबित हुए।

  3. विवाद में शामिल महिला सफाईकर्मी भारती की सेवाएं समाप्त।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में नगर निगम के सेक्टर-34 स्थित कार्यालय में दो महिला सफाई कर्मचारियों के बीच हुए विवाद के मामले में निगम प्रशासन ने कार्रवाई की है।

इस मामले में ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने और एक महिला कर्मचारी का पक्ष लेने के आरोप में निगम में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) संजीत कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

वहीं, विवाद में शामिल महिला सफाई कर्मचारी भारती की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं। बता दें कि सेक्टर-34 स्थित नगर निगम कार्यालय में दो महिला सफाई कर्मचारियों के बीच विवाद हुआ था।

महिला सफाई कर्मचारी का पक्ष लिया

इस मामले में जेई संजीत कुमार की भूमिका भी सवालों के घेरे में आई थी। उन पर आरोप था कि उन्होंने ड्यूटी में लापरवाही बरती और एक महिला सफाई कर्मचारी का पक्ष लिया।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मेयर कार्यालय की ओर से निगमायुक्त को जेई के विरुद्ध कार्रवाई करने की सिफारिश की गई थी। दोनों महिला सफाईकर्मियों की ड्यूटी सेक्टर 34 स्थित नगर निगम कार्यालय में थी।

अतिरिक्त निगमायुक्त ने जारी किए आदेश

मेयर कार्यालय की सिफारिश के बाद नगर निगम के अतिरिक्त निगमायुक्त ने कार्रवाई करते हुए जेई संजीत कुमार को निलंबित करने के आदेश जारी किए।

वहीं, निजी एजेंसी के माध्यम से निगम में कार्यरत महिला सफाई कर्मचारी भारती की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश संबंधित एजेंसी को दिए गए। इसके बाद एजेंसी ने भारती की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल, नए सिरे से बांटे गए प्रभार; जानें किसे क्या मिला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।