विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, कंपनी ओनर को ईमेल से दी जानकारी; केरलम का था परिवार

Published: Fri, 16 Oct 2026 09:05 AM (IST)

गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

बादशाहपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बादशाहपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

HighLights

  1. पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की।

  2. फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

  3. कंपनी मालिक को ईमेल से दी सूचना।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। आत्महत्या से पहले एक शख्स ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर जिस कंपनी में काम करता था, उसके ओनर को ईमेल भेजकर अपने पिता और मकान मालिक को सूचना देने का अनुरोध किया। इसके बाद गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। बादशाहपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

किराये के फ्लैट में रहता था असलम

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-68 स्थित एमथ्रीएम मरीना सोसायटी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय मोहम्मद असलम और 28 वर्षीय फरहाना के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से केरल के रहने वाले थे और गुरुग्राम में किराये के फ्लैट में रहते थे। असलम एक निजी कंपनी में नौकरी करता था।

ईमेल पढ़ते ही उड़ गए होश

पुलिस के अनुसार, असलम ने घटना से पहले कंपनी के आधिकारिक ईमेल पर एक संदेश भेजा था। इसमें उसने अपने पिता और मकान मालिक के मोबाइल नंबर साझा किए थे और दोनों को घटना के बारे में सूचित करने के लिए कहा था। कंपनी के अधिकारियों ने ईमेल देखने के बाद होश उड़ गए। फिर उन्होंने फ्लैट के मकान मालिक को इसकी जानकारी दी।

फरहाना का शव फर्श पर पड़ा मिला

मकान मालिक ने मामले की सूचना बादशाहपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फ्लैट का दरवाजा खोलकर अंदर गई तो फरहाना का शव फर्श पर पड़ा मिला। वहीं, असलम का शव फंदे से लटका हुआ था। घटनास्थल की शुरुआती परिस्थितियों के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि असलम ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर आत्महत्या कर ली।

पुलिस कर रही पीएम रिपोर्ट का इंतजार

हालांकि, घटना के पूरे घटनाक्रम की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

मोबाइल और ईमेल से कारणों की तलाश

प्रारंभिक जांच में असलम के डिप्रेशन में होने की बात सामने आई है। हालांकि, दंपती के बीच किसी विवाद या अन्य कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस असलम के मोबाइल फोन, ईमेल और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें- ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के दूसरे फेज की टेंडर प्रक्रिया शुरू, 9 नवंबर को खुलेगा पोर्टल