गुरुग्राम में पति ने पत्नी को दूसरी मंजिल से धकेला, होश आने पर महिला ने खोला राज; आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम में पारिवारिक विवाद के बाद पति ने पत्नी को दूसरी मंजिल से धक्का दे दिया, जिससे गंभीर रूप से ...और पढ़ें
-1791634797716_m.webp)
पत्नी को दूसरी मंजिल से फेंकने वाला आरोपी पति, जागरण।
HighLights
पति ने पत्नी को दूसरी मंजिल से धक्का दिया।
इलाज के दौरान मेरठ में महिला की मौत हुई।
पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: गुरुग्राम में पति ने पारिवारिक विवाद के बाद पत्नी को दूसरी मंजिल से धक्का दे दिया। नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई महिला की मेरठ में इलाज के दौरान मौत हो गई।
शुरुआत में पति ने पुलिस और स्वजन को गुमराह करने के लिए बताया था कि पत्नी ने झगड़े के बाद खुद छलांग लगा दी थी, लेकिन अस्पताल में होश आने पर महिला ने मायके वालों को बताया कि पति ने उसे धक्का दिया था। गुरुग्राम पुलिस ने हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को मिली सूचना
पुलिस के अनुसार आठ अक्टूबर को सेक्टर-14 थाने में सूचना मिली थी कि आचार्यपुरी में 25 वर्षीय महिला पल्लवी यादव दूसरी मंजिल से गिरकर घायल हो गई है।
पुलिस टीम अस्पताल पहुंची तो पता चला कि घायल पल्लवी यादव को पहले सिविल अस्पताल फिर आर्टेमिस गुरुग्राम ले जाया गया। इसके बाद मायके वाले उसे मेरठ के निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई।
पति ने बताई दूसरी कहानी
महिला मूल रूप से मेरठ के साधु नगर की रहने वाली थी। शुरुआत में पति धर्मेंद्र उर्फ आकाश ने बताया कि सात अक्टूबर की रात पारिवारिक विवाद में कहासुनी के बाद उसकी पत्नी ने खुद बालकनी से कूद कर जान देने की कोशिश की।
लेकिन मेरठ में इलाज के दौरान पल्लवी ने अपनी मां को बताया कि पति ने मारपीट के बाद उसे बालकनी से नीचे धक्का दे दिया था। पल्लवी की मां की शिकायत पर सेक्टर-14 पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया गया।
दूसरी मंजिल से नीचे फेंका
पुलिस ने शनिवार शाम आरोपित को मेरठ से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि पल्लवी और धर्मेंद्र की शादी दिसंबर 2024 में हुई थी। दोनों गुरुग्राम में अलग-अलग प्राइवेट कंपनियों में नौकरी करते थे।
सात अक्टूबर की रात विवाद बढ़ने पर आरोपित ने मारपीट कर उसे दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। आरोपित को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर थमी रफ्तार, रजोकरी और आया नगर बॉर्डरों पर लंबा जाम; सुबह से फंसे हजारों लोग
