विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम के धूमसपुर में एक मकान में लगी आग, कोई हताहत नहीं; टला बड़ा हादसा

Published: Tue, 17 Nov 2026 12:47 PM (IST)

गुरुग्राम की धूमसपुर स्थित एनकेवी कॉलोनी में सोमवार सुबह एक मकान में आग लग गई, जिससे घरेलू सामान जलकर राख ...और पढ़ें

मकान में आग लगने के बाद सूचना देते लोग। जागरण

मकान में आग लगने के बाद सूचना देते लोग। जागरण

HighLights

  1. मकान में आग लगने से घरेलू सामान जलकर राख।

  2. दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर पाया काबू।

  3. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, कोई हताहत नहीं।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में धूमसपुर स्थित जेल रोड की एनकेवी कॉलोनी में सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे एक मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। कॉलोनी में आसपास कई मकान होने के कारण आग फैलने की आशंका से लोग घबरा गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-29 दमकल केंद्र से दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

दमकल कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक मकान में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था।

गनीमत रही कि आग आसपास के मकानों तक नहीं पहुंची और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

दमकल कर्मी सुनील ने बताया कि सूचना मिलते ही दो दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी को चोट नहीं आई है, लेकिन घर में रखा सामान जलने से काफी नुकसान हुआ है।

प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।