विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चलते एसी में अचानक हुआ जोरदार शॉर्ट सर्किट, गुरुग्राम के मकान में लगी भीषण आग; सामान जलकर खाक

Published: Sat, 24 Oct 2026 12:02 PM (GMT+05:30)

गुरुग्राम के सेक्टर-43 में एक मकान की तीसरी मंजिल पर एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में ...और पढ़ें

गुरुग्राम के मकान में लगी आग। एआई से एडिटेड तस्वीर

गुरुग्राम के मकान में लगी आग। एआई से एडिटेड तस्वीर

HighLights

  1. गुरुग्राम सेक्टर-43 में मकान की तीसरी मंजिल पर आग लगी।

  2. एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ यह अग्निकांड।

  3. कमरे का फर्नीचर, कपड़े और अन्य सामान जलकर खाक।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम सेक्टर-43 स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर शनिवार सुबह एसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग की चपेट में आने से कमरे में रखा फर्नीचर, कपड़े, एसी और अन्य घरेलू सामान जल गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

कमरे में रखा सामान जला

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह मकान की तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने कमरे में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। कमरे से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई।

सेक्टर-29 दमकल केंद्र से पहुंचीं गाड़ियां

सूचना मिलते ही सेक्टर-29 स्थित दमकल केंद्र से गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए, ताकि आग को मकान के अन्य हिस्सों तक फैलने से रोका जा सके। आग के कारण कमरे में रखा फर्नीचर, कपड़े, एसी सहित अन्य सामान जल गया।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम: कभी बॉलीवुड शो से गुलजार रहता था KOD, अब 10वीं बार धधकी आग; जलकर राख हुआ कबाड़ और फर्नीचर